हॉरर सीरीज, साल 2025 में हुई है रिलीज, आईएमडीबी पर मिली है 7.7 रेटिंग
Horror Web Series: आइए आपको एक ऐसी हॉरर सीरीज सजेस्ट करते हैं जिसे आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है और जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

साल 2025 में ओटीटी पर एक धमाकेदार हॉरर वेब सीरीज रिलीज हुई है। इस सीरीज ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और इसे आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली है। यह सीरीज शुरू में स्लो लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे नए-नए ट्विस्ट आते हैं और डर का लेवल बढ़ते जाता है। कई सीन्स तो इतने खौफनाक हैं कि रोंगटे खुद-ब-खुद खड़े हो जाते हैं। आइए आपको इस सीरीज का नाम बताते हैं।
इस सीरीज का नाम ‘आईटी: वेलकम टू डेरी’ है। इस सीरीज की कहानी 1962 के डेरी शहर से शुरू होती है। इसकी खासियत ये है कि कहानी परत दर परत खुलती है, हर एपिसोड में एक नया राज सामने आता है और डर का लेवल धीरे-धीरे इतना बढ़ जाता है कि अगला एपिसोड लगाए बिना मन नहीं मानता।
सबसे बड़ी बात यह है कि इसे उसी टीम ने बनाया है जिसने हॉलीवुड की दोनों IT फिल्में बनाई थीं। इसी वजह से सीरीज की क्वालिटी, सिनेमैटिक फील और हॉरर का अंदाज बिल्कुल फिल्मी लेवल का लगता है। हर फ्रेम में एक बेचैन कर देने वाला माहौल है, जो इस जॉनर के फैन्स को जरूर पसंद आएगा।
अगर आप वीकेंड पर घर में बैठकर कुछ थ्रिलिंग और मजेदार देखना चाहते हैं और हॉरर आपका पसंदीदा जॉनर है, तो यह सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। फिलहाल इसके 6 एपिसोड जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं और इतने एपिसोड आपको पूरा वीकेंड बांधे रखने के लिए काफी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन