rohit shetty film set security increased after firing incident at his home, limited people allowed to go closer to him रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की इजाजत नहीं, आर्टिस्ट को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, फायरिंग के बाद बढ़ी सिक्यूरिटी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की इजाजत नहीं, आर्टिस्ट को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, फायरिंग के बाद बढ़ी सिक्यूरिटी

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद उनकी फिल्म के शूटिंग सेट पर बदले गए नियम। हर आने जाने वाली गाड़ियों पर रखी जाएगी नजर, डायरेक्टर के नजदीक जाने की नहीं होगी इजाज़त। आर्टिस्ट को भी करना होगा रजिस्टर।

Mon, 2 Feb 2026 05:35 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की इजाजत नहीं, आर्टिस्ट को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, फायरिंग के बाद बढ़ी सिक्यूरिटी

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी हैं। इसी दौरान उनके घर के बाहर फायरिंग हुई। इस घटना के बाद डायरेक्टर के घर और अब उनके शूटिंग सेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाल में रोहित शेट्टी के घर के बहार अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो मामले की जांच में जुटी है।

रोहित शेट्टी की सिक्यूरिटी बढ़ी

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने जानकारी दी है कि गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद शुरू होने वाली है। लेकिन अब ये शूटिंग इसी डेट्स को शुरू होगी या नहीं इसका फैसला रोहित शेट्टी लेंगे। वही एक अन्य सूत्र के मुताबिक फिल्म की शूटिंग तय दिन को ही शुरू होगी। लेकिन शूटिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर शूटिंग शुरू होती है तो सेट पर 60 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। रोहित शेट्टी को सुरक्षा देने के लिए सेट पर पुलिस कर्मी और उनके पर्सनल बॉडीगार्ड मिलकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी की माँ ने अजय देवगन-गोविंदा की इन फिल्मों में किया काम, जानिए
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के 10 मंजिला घर की खासियत, 4 फ्लोर्स पर हैं सिर्फ गाडियां
rohit shetty

शूटिंग लोकेशन की नहीं दी जानकारी

एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की इजाज़त कुछ लिमिटेड लोगों को ही होगी। सेट पर आने वाले जूनियर आर्टिस्ट से लेकर क्रू मेंबर को पहले से खुद को रजिस्टर और अपनी आईडी को वेरीफाई करवाना होगा। हर आने-जाने वाली गाड़ी पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एंट्री लेने से पहले वैनिटी वैन को जांच से गुजरना होगा। कॉल शीट मैनेज की जाएगी और लिमिटेड लोगों को ही शूटिंग लोकेशन की जानकारी दी जाएगी।

कुछ समय के लिए रोकी गई फिल्म

इसके अलावा रोहित शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर भी काम कर रहे थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिलहल इस फिल्म को होल्ड पर छोड़ दिया गया है। इस फिल्म शूटिंग पिछले साल शुरू की गई थी। अब दो हफ्तों की शूटिंग का काम बचा है जो आगे पूरा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।