The specialty of Rohit Shetty s10 storey house is that there are only vehicles gardens and security cabins on 4 floors रोहित शेट्टी के 10 मंजिला घर की खासियत, 4 फ्लोर्स पर हैं सिर्फ गाडियां, गार्डन और सिक्यूरिटी केबिन
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनरोहित शेट्टी के 10 मंजिला घर की खासियत, 4 फ्लोर्स पर हैं सिर्फ गाडियां, गार्डन और सिक्यूरिटी केबिन

रोहित शेट्टी के 10 मंजिला घर की खासियत, 4 फ्लोर्स पर हैं सिर्फ गाडियां, गार्डन और सिक्यूरिटी केबिन

रोहित शेट्टी के 10 मंजिला घर की खासियत जानकर आप हो जाएंगे हैरान। गाड़ियों, सिक्यूरिटी के...

Usha ShrivasMon, 17 June 2024 01:59 PM
1/7

रोहित शेट्टी का 10 मंजिला घर 10

रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के नए एक्शन और कॉमेडी डायरेक्टर के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने गोलमाल जैसी क्लासिक कल्ट कॉमेडी फिल्म दी है। सिंघम में दिखाया एक्शन अवतार। इन फिल्मों की कमाई से डायरेक्टर ने मुंबई में 10 मंजिला घर बनवाया हुआ है। जानिए खासियत-

2/7

बिल्डिंग की कीमत

मुंबई के जुहू में स्थित रोहित शेट्टी की 10 मंजिला बिल्डिंग का नाम शेट्टी टावर है। फोर्ब्स के मुताबिक इस बिल्डिंग की कीमत 282 करोड़ से ज्यादा है। सबसे अमीर डायरेक्टर में से एक हैं मिस्टर शेट्टी।

3/7

सफलता के बाद खरीदी बिल्डिंग

रोहित शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करते। इसलिए घर के अंदर की एकाध तस्वीरें ही मौजूद हैं। डायरेक्टर ने सफलता मिलते ही इस सी फेसिंग बिल्डिंग को खरीद लिया था।

4/7

दो फ्लोर्स पर है गाड़ियों के पार्क करने की जगह

इस बिल्डिंग के टॉप दो फ्लोर्स पर रोहित शेट्टी अपने परिवार के साथ रहते हैं। नीचे से चार फ्लोर्स पर उनकी गाड़ियां पार्क होती हैं, बड़ा गार्डन है, सिक्यूरिटी केबिन है। बाकी के चार फ्लोर्स उन्होंने किराए पर दिए हुए हैं।

5/7

फिटनेस इक्विपमेंट

रोहित शेट्टी के इस ग्रैंड घर में फिटनेस इक्विपमेंट भी रखे हुए हैं। डायरेक्टर के बेटे ईशान अक्सर यहां प्रक्टिस करते हैं। ये तस्वीर पुरानी है। लेकिन घर में इन बड़े टायर्स को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पापा की तरह उनके बेटे भी फिट रहना पसंद करते हैं।

6/7

स्टार पड़ोसी

रोहित शेट्टी का घर जुहू के खास लोकेशन पर है। उनके पड़ोस में शत्रुघ्न सिन्हा की ग्रैंड बिल्डिंग है जिसका नाम रामायण है। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन का घर जलसा है। शक्ति कपूर, हेमा मालिनी, अजय देवगन भी उनकी बिल्डिंग के आस-पास रहते हैं।

7/7

कोरोना काल में बने थे मसीहा

रोहित शेट्टी ने कोरोना काल के दौरान अपनी इस बिल्डिंग के कई कमरे मुंबई पुलिस को रहने के लिए दे दिए थे। कोरोना के वक्त डायरेक्टर ने कई होटल्स में भी पुलिस वालों के लिए रहने का बंदोबस्त किया था। इसी दरियादिली को उनके फैंस पसंद करते हैं। फिलहाल डायरेक्टर रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग में बिजी हैं।