rekha kisses amitabh bachchan grandson agastya nanda at ikkis screening रेखा ने इक्कीस की स्क्रीनिंग पर अमिताभ के नाती अगस्त्य की तस्वीर चूम ली, धर्मेंद्र को किया नमन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रेखा ने इक्कीस की स्क्रीनिंग पर अमिताभ के नाती अगस्त्य की तस्वीर चूम ली, धर्मेंद्र को किया नमन

इक्कीस की स्क्रीनिंग पर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की तस्वीर को हाथों से चूम लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र की तस्वीर को भी नमन किया।

Mon, 29 Dec 2025 10:27 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रेखा ने इक्कीस की स्क्रीनिंग पर अमिताभ के नाती अगस्त्य की तस्वीर चूम ली, धर्मेंद्र को किया नमन

मुंबई में आज फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इक्कीस में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। अब एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें स्क्रीनिंग में शामिल होने सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिए और फिर बैकग्राउंड में लगे अगस्त्य की तस्वीर को हाथों से चूम लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। अगस्त्या के लिए रेखा के मन प्यार है।

रेखा ने अगस्त्या की तस्वीर की हाथों से चूमा

इक्कीस की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस तब्बू, सनी और बॉबी देओल और देओल परिवार, अमीषा पटेल, फातिमा सना शेख और कई अन्य सेलेब्स। इस बीच रेखा भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुई। उन्होंने कांजीवरम साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर और आंखों में काला चश्मा कैरी किया था। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज दिए और फिर बैकग्राउंड में लगी धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ जोड़कर नमन किया। रेखा फिर आगे बढ़ी और उन्होंने फिल्म के लीड हीरो, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य की तस्वीर को हाथों से चूम लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषि कपूर की शादी में थे रेखा की मांग में भरे सिंदूर के चर्चे
ये भी पढ़ें:‘अमिताभ मेरे हैं, मेरे रहेंगे’, जया बच्चन ने रेखा को लंच पर बुलाकर कही थी ये बात

यूजर्स रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट कर अगस्त्य के लिए उनके आशीर्वाद की बात कही है। वहीं कुछ यूजर्स इसे अमिताभ बच्चन के साथ पुराने रिश्ते से जोड़ रहे हैं। रेखा के इस प्यार और फिल्म को सपोर्ट के लिए पसंद किया जा रहा है।



फिल्म की रिलीज डेट

बता दें, फिल्म इक्कीस लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं। इसके अलावा जयदीप अहलावत ने अहम रोल निभाया है। एक्टर धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर देओल परिवार पहुंचा है। सनी और बॉबी देओल ने पिता की तस्वीर के साथ तस्वीरें लीं। फिल्म 1 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।