rekha turned vegetarian for amitabh bachchan, says senior journalist pooja samant ऋषि कपूर की शादी में थे रेखा की मांग में भरे सिंदूर के चर्चे, अमिताभ के लिए कर लिया था ये काम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऋषि कपूर की शादी में थे रेखा की मांग में भरे सिंदूर के चर्चे, अमिताभ के लिए कर लिया था ये काम

अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता हमेशा विवादों में रहा है। अब इनके रिश्ते पर वरिष्ठ पत्रकार पूजा सामंत ने बात की है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के प्यार में रेखा वेजीटेरियन बन गई थीं। 

Sat, 13 Sep 2025 05:03 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
ऋषि कपूर की शादी में थे रेखा की मांग में भरे सिंदूर के चर्चे, अमिताभ के लिए कर लिया था ये काम

70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच कथित रिश्ते की खबरें बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुर्ख़ियों में से एक रहीं। उस दौर में ये लव ट्रायंगल फिल्मी गलियारों से लेकर अखबारों और मैगज़ीन्स तक लगातार चर्चा का विषय बना रहा। भले ही इन कहानियों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन आज भी लोग जानना चाहते हैं कि असलियत में हुआ क्या था और जया का इस पूरे मामले में रुख कैसा रहा। अब पत्रकार पूजा सामंत ने एक इंटरव्यू में इस किस्से को फिर से ताजा कर दिया है।

पत्रकार पूजा ने रेखा और अमिताभ के रिश्ते पर कही ये बात

पूजा सामंत ने हिंदी रश से बातचीत में कहा कि रेखा और अमिताभ के बीच एक तरह का आकर्षण जरूर रहा होगा, लेकिन इसे वह प्यार नहीं मानतीं क्योंकि अमिताभ पहले से शादीशुदा थे। पूजा के अनुसार, रेखा ने अमिताभ को प्रभावित करने के लिए यहां तक कि वेजीटेरियन बनना भी अपना लिया था। उन्होंने आगे दावा किया कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में जब रेखा सिंदूर लगाकर पहुंचीं तो माहौल और बिगड़ गया और उस दिन दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा कैमरे रेखा पर टिके रहे।

जया के घर डिनर

पूजा ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जया ने एक बार रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया था। उस शाम विदाई के वक्त जया ने यह इशारा साफ कर दिया कि वह ‘मिसेज़ बच्चन’ हैं और हमेशा रहेंगी। इसके बाद ही अमिताभ और रेखा ने साथ काम करना लगभग बंद कर दिया।

सिर्फ रेखा ने की बात

पत्रकार ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर तीनों में से सिर्फ रेखा ही खुलकर बोली हैं। अमिताभ बच्चन ने कभी इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया और इंटरव्यूज में हमेशा चुप्पी साधी। जया बच्चन मीडिया से ही दूर रहीं। उन्होंने कहा, “मैंने अमिताभ बच्चन का कई बार इंटरव्यू किया है, लेकिन उन्होंने कभी रेखा से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया। वह इस विषय को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देते थे। वहीं जया बच्चन कभी इंटरव्यू देती ही नहीं थीं।” उन्होंने कहा, हाल ही में रेखा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर फिल्म सुहाग के एक डांस सीक्वेंस का ज़िक्र किया। एक फैन ने जब उनसे सवाल किया तो रेखा ने मुस्कुराते हुए कहा, “सोचिए, जिनके साथ मैं डांडिया खेल रही थी, वह क्या शख्सियत है। अच्छा नहीं खेलूंगी तो क्या करूंगी? डांडिया आती हो या न आती हो, सामने ऐसे आदमी आ जाएं तो हर अंग-प्रत्यंग खुद ब खुद थिरकने लगता है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।