Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Guest List Includes Special Names VIROSH Guest List: विजय-रश्मिका की शादी में सितारों का तांता, जानिए पहुंच रहे कौन से सेलेब्रिटी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

VIROSH Guest List: विजय-रश्मिका की शादी में सितारों का तांता, जानिए पहुंच रहे कौन से सेलेब्रिटी

Wedding Guest List: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साउथ सिनेमा की इस शादी को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं, इसी बीच शादी में कौन से मेहमान शरीक होंगे इसे लेकर जानकारी आनी शुरू हो गई है।

Wed, 25 Feb 2026 05:59 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
VIROSH Guest List: विजय-रश्मिका की शादी में सितारों का तांता, जानिए पहुंच रहे कौन से सेलेब्रिटी

साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन झीलों के शहर उदयपुर में शुरू हो गया हैं। लंबे इंतजार के बाद फैंस का यह पसंदीदा कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस दौरान जोड़े को फैंस का दिया नाम VIROSH सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। विजय-रश्मिका अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं। यहां चल रहे 'इंटिमेट' फंक्शन्स की पहली झलकियां सामने आई हैं, जिनमें पूल साइड मस्ती से लेकर आलीशान जापानी डिनर तक सब कुछ शामिल है। सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी की गेस्ट लिस्ट भी काफी स्पेशल रहने वाली है।

गेस्ट लिस्ट में सामने आए ये बड़े नाम

रश्मिका की आने वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक राहुल रविंद्रन और एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ भी इस खास शादी का हिस्सा बनने उदयपुर पहुंच चुके हैं। फिल्म 'पेली चुपुलु' में विजय के साथ काम कर चुके निर्देशक तरुण भास्कर और अभिनेत्री ईशा रेब्बा पहुंचने वाले पहले मेहमानों में शामिल थे। इसके अलावा कपल की करीबी दोस्त और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा भी वेडिंग वेन्यू पर नजर आईं। बात गॉसिप गलियारों की करें तो खबर है कि कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, अल्लू अर्जुन, सलमान खान, करण जौहर, विक्की कौशल, कृति सैनन और रणबीर कपूर भी शादी का हिस्सा बन सकते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका-विजय की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, पूल पार्टी और डिनर में जापानी फूड

दुल्हन सा सजाया गया विजय का घर

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इन सेलेब्स की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। शादी के ऑफिशियल ऐलान से पहले ही हैदराबाद में विजय देवरकोंडा के घर को रोशनी से सजा दिया गया था। मंगलवार की सुबह विजय और रश्मिका को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो विजय के भाई आनंद देवरकोंडा और कुछ बचपन के दोस्तों के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए। उदयपुर पहुंचते ही स्टार्स का आना भी शुरू हो गया है। इस शादी को अक्टूबर 2025 में हुई कपल की सगाई जैसे ही काफी प्राइवेट रखा गया है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के इन जाने-माने चेहरों की मौजूदगी ने मौके को और भी खास बना दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी से पहले रखा विरोश प्रीमियर लीग

पूल पार्टी और जापानी खाने का मजा

उदयपुर में चल रहे प्री-वेडिंग इवेंट्स को काफी मॉडर्न और रिलैक्स्ड रखा गया है। दिन की शुरुआत एक एनर्जेटिक 'पूल पार्टी' और मजेदार गेम्स के साथ हुई, जहां विजय और उनके दोस्तों को बॉन्डिंग करते देखा गया। वहीं शाम को एक बेहद खूबसूरत और पर्सनलाइज्ड डिनर का आयोजन किया गया था। मेहमानों के लिए खास तौर पर जापानी कुजीन वाला मेन्यू कार्ड तैयार किया गया था। इस फंक्शन की प्राइवेसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केवल उन्हीं लोगों को बुलाया गया है जो इस कपल के बेहद करीब रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय से पहले 13 साल बड़े इस एक्टर संग होने वाली थी रश्मिका की शादी

फिल्म के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद 2019 में इन्होंने 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया। रश्मिका की सगाई पहले रक्षित शेट्टी (2017) से हुई थी, जो एक साल बाद टूट गई थी। वहीं विजय का नाम पहले बेल्जियम मूल की महिला के साथ जुड़ चुका है। साल 2020 से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2022 तक इनके अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।