विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग इन्वाइट बॉक्स में परफ्यूम, मिठाई और क्या-क्या?
विजय देवराकोंडा और उनकी होने वाली मिसेज की शादी का इन्विटेशन बॉक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके अंदर परफ्यूम, टीशर्ट, मिठाई वगैरह दिख रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा कितना भी छिपाएं लेकिन उनकी शादी की डिटेल्स छन-छनकर बाहर आ रही हैं। गुपचुप सगाई के बाद अब दोनों 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनकी शादी का कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें कुछ डिटेल दिख रही थी। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विजय और रश्मिका के इन्विटेशन बॉक्स के अंदर क्या-क्या है।
इन्विटेशन बॉक्स के चर्चे
विजय देवराकोंडा का घर सजा दिया गया है, जिसे देखकर उनके फैन्स एक्साइटेड हैं। दोनों की अक्टूबर में गुपचुप मंगनी की खबर आई थी। 26 फरवरी को उनकी शादी है। वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने की खबर है। अब रेडिट पर उनका वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स दिख रहा है। इस प्यारे से बॉक्स पर विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम लिखा है। इस पर पिंक पीस लिली और येलो मैरीगोल्ड के मोटिफ्स बने हैं।
क्या है बॉक्स के अंदर
बॉक्स के अंदर रश्मिका के ब्रैंड डियर डायरी का नैशनल क्रश परफ्यूम है। विजय के फैशन ब्रैंड राउडी से येलो कलर की टी-शर्ट है, गोल्डन पाउच में आयुर्वेदिक हाथ, पैरों की क्रीम है। सोअन घी रोल (मिठाई का डिब्बा) और रोस्टे़ काजू का बॉक्स है। इस बॉक्स की क्लिप वायरल है लेकिन यह कन्फर्म नहीं कि सारे गेस्ट को यह बॉक्स दिया गया है या फिर मीडिया इन्वाइट है।
लोगों ने किए कमेंट्स
वायरल वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है कि यह बॉक्स मीडिया के लिए है। विजय और रश्मिका के गेस्ट के लिए इससे बेहतर इन्विटेशन बॉक्स है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यहां पर भी ब्रैंड प्रमोशन कर लिया।
वायरल था रिसेप्शन इन्वाइट
विजय और रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन इन्वाइट में लिखा था, 'मैं कुछ स्पेशल न्यूज शेयर करना और आपको इन्वाइट करना चाहता हूं और चाहता हूं कि आप हमारी जिंदगी के बड़े पल का हिस्सा बनें। हमारे परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को छोटी सी सेरिमनी में शादी कर रहे हैं। अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के साथ हम अपने साथ की यादें और खुशियां बांटना चाहते हैं। जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे उनके साथ खुशी मनाकर बहुत अच्छा लगेगा। आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस पल को और खास बना देंगे। हम आपको सहृदय से अपनी शादी के रिसेप्शन में बुलाना चाहते हैं। जो कि बुधवार 4 मार्च 2026' को है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन