Ranveer Singh Dhurandhar 2 Release Date Revealed Biggest Box Office Clash Yash Toxic धुरंधर 2 का होगा यश की टॉक्सिक से क्लैश? जानें कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का होगा यश की टॉक्सिक से क्लैश? जानें कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की धरंधर का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। रणवीर की धुरंधर पार्ट 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से हो सकता है। 

Sat, 6 Dec 2025 10:42 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का होगा यश की टॉक्सिक से क्लैश? जानें कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब पार्ट 1 की रिलीज के बाद फैंस को पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। धुरंधर पार्ट 2 पहले पार्ट के तीन महीने बाद रिलीज होगी। इस फिल्म का यश की टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस क्लैश हो सकता है।

कब रिलीज होगी रणवीर की धुरंधर 2?

धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज डेट धुरंधर के एंड क्रेडिट में बताई गई है। धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है। इस रिलीज डेट का मतलब है कि रणवीर सिंह की धुरंधर का यश की टॉक्सिक से क्लैश हो सकता है।

टॉक्सिक से होगा रणवीर की धुरंधर का क्लैश

कन्नड़ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक को लेकर भी फैंस के बीच काफी चर्चा है। यश की टॉक्सिक भी 19 मार्च को ही रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 और यश की टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। धुरंधर और टॉक्सिक दोनों ही दमदार एक्शन वाली फिल्में हैं।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी की कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करें तो फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी नजर आए हैं। इस फिल्म की फीमेल लीड सारा अर्जुन हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 27 करोड़ की कमाई कर ली है, और ये फिल्म रणवीर के करियरि की बेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।