Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह ने किया अनाउंस, लिखा-हो जाइए तैयार, बताया कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
Dhurandhar 2 Trailer Time and Date: रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को आएगा।

मार्च 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये अनाउंसमेंट की है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर शनिवार को कितने बजे लॉन्च होगा। बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कितने बजे आएगा ट्रेलर?
रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2’ का पाेस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हो जाइए तैयार, ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे लॉन्च होगा। वहीं धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है।’
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग
वेंकी बॉक्स ऑफिस के ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ के 472 जगहों पर 14,399 टिकट्स और 744 शो पहले बिक गए हैं। ओपनिंग डे (पहले दिन) के लिए शुरू हुई एडवांस बुकिंग से फिल्म 330 हजार डॉलर कमा लिए है। वहीं ‘धुरंधर 1’ की बात करें तो पार्ट 1 ने रिलीज के बाद अमेरिका में ओपनिंग डे पर 317 हजार डॉलर की कमाई की थी। मतलब अभी ‘धुरंधर 2’ रिलीज भी नहीं हुई है और ‘धुरंधर 1’ से आगे निकल गई है।
ईरान-अमेरिका युद्ध का मिला ‘धुरंधर 2’ को फायदा
साउथ सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। यश ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लिया है। बता दें, ‘टॉक्सिक’ भी ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च के ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। तो अब ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज मिल गई है। ऐसे में ‘धुंरधर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के संभावना बढ़ गई है।
कितने मिनट की होगी फिल्म?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ तीन घंट 55 मिनट की है। मतलब आपको चार घंटे के लिए सिनेमाघरों में बैठना पड़ेगा।
सार
1.कब आएगा ट्रेलर? - 7 मार्च
2. कितने बजे आएगा ट्रेलर? - सुबह 11.01 बजे
3. कितनी लंबी है फिल्म? - 3 घंटे 55 मिनट
4. फिल्म कब रिलीज हो रही है? - 19 मार्च
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन