ranveer singh argued why he is not liable to paye 40 crore to farhan akhtar gave baiju bawra and shahrukh khan example शाहरुख आते तो… डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी में फरहान को 40 करोड़ देने से बचने के लिए रणवीर सिंह का काउंटर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख आते तो… डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी में फरहान को 40 करोड़ देने से बचने के लिए रणवीर सिंह का काउंटर

डॉन 3 के प्रोड्यूसर्स फिल्म छोड़ने पर रणवीर सिंह से 40 करोड़ का हर्जाना मांग रहे हैं। अब रणवीर ने उनकी बात को काउंटर करने के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा और शाहरुख खान का उदाहरण दिया है।

Wed, 11 Feb 2026 04:53 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख आते तो… डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी में फरहान को 40 करोड़ देने से बचने के लिए रणवीर सिंह का काउंटर

फरहान अख्तर का ड्रीम प्रोजेक्ट डॉन 3 गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। 2023 में मूवी का टीजर आया था जिसमें रणवीर सिंह दिखाई दिए थे। उस समय शाहरुख खान के ना होने पर फिल्म चर्चा में थी। अब धुरंधर की बंपर सक्सेस के बाद खबर आई कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी है। इस बात से नाराज फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनसे 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि शाहरुख खान अब यह मूवी कर सकते हैं। इस बीच खबर है कि रणवीर ने इसी बात को मुद्दा बनाकर फरहान और एक्सल एंटरटेनमेंट को दलील दी है कि इंडस्ट्री में एक्टर्स का आना-जाना चलता रहता था। उन्होंने संजय लीला भंसाली की मूवी बैजू बावरा और शाहरुख खान को उदाहरण के तौर पर लिया।

रणवीर बोले- नहीं बनता कोई पैसा

रणवीर के डॉन 3 से अलग होने की वजह क्रिएटिव डिफरेंसेज बताई जा रही है। फरहान अख्तर का दावा है कि फिल्म की तैयारी और प्री-प्रोडक्शन में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। इसी नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने रणवीर से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह का कहना है कि वह इस नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। दोनों पार्टीज के बीच इस मामले पर बातचीत चल रही है। जिसमें प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया दोनों पक्षों को सुन रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर का कहना है कि उन पर कोई पैसा नहीं बनता है क्योंकि किसी प्रोड्यूसर से पैसा नहीं लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह का दावा- ऋतिक रोशन को फिल्म में...

रणवीर ने दिया बैजू बावरा का उदाहरण

करीबी सोर्स ने बताया, 'रणवीर ने बताया कि वह बैजू बावरा नाम की एक फिल्म में काम करने वाले थे। इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। उन्होंने चैलेंजिंग रोल के लिए एक साल तक तैयारी की। इसके लिए कई फिल्मों को ना कह दिया। संजय ने बैजू बावरा बंद कर दी फिर लव ऐंड वॉर पर काम करने लगे। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल हैं। रणवीर ने कहा कि उन्होंने एक साल तक जो तैयारी की थी उसका हर्जाना नहीं मिला। उन्होंने दलील दी कि ये तो उनके काम का नेचर ही है। कई बार फिल्में बंद हो जाती हैं और ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। किसी को हर्जाना नहीं दिया जाता।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के घर पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी, धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस का एक्शन

अगर शाहरुख आ जाते तो...

रणवीर इस मामले में शाहरुख खान वाली रूमर भी लेकर आए। जिसमें कहा जा रहा है कि शाहरुख खान को डॉन 3 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। सोर्स ने बताया, 'रणवीर ने यह भी कहा कि खबरें थीं कि शाहरुख खान को डॉन 3 के लिए भी अप्रोच किया जा रहा था। अगर वह हां कर देते तो उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता वो भी बिना कम्पनसेशन दिए। इसलिए उन्हें लगता है कि प्रोड्यूसर्स को 40 करोड़ रुपये देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरहान अख्तर की कंपनी ने रणवीर सिंह से मांगा 40 करोड़ का कंपनसेशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।