रणवीर सिंह की धुरंधर के नाम एक और रिकॉर्ड, 75 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई है फिल्म
रणवीर सिंह की धुरंधर ने नया रिकॉर्ड बनाया लिया है। फिल्म 75 दिनों से थिएटर पर चल रही है। इन 75 दिनों में धुरंधर ने इतनी कमाई की है जहां तक पहुंचना किसी दूसरी हिंदी फिल्म के लिए मुश्किल होने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के दो महीनों बाद भी खबरों में बनी हुई है। फिल्म के किरदार और कहानी की बात हो रही है। नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धुरंधर पिछले 75 दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। 75 दिनों तक सिनेमा हॉल में टिके रहना किसी भी फिल्म के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। मेकर्स ने खुद फिल्म का एक नया पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
धुरंधर के 75 दिन
धुरंधर को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी जियो स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'सिनेमा में घातक के 75 दिन पूरे होने का जश्न, धुरंधर की एनर्जी और आपका घातक प्यार से आगे बढ़ रहे हैं’।
फिल्म की अब तक की कमाई
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई है। फिल्म ने थिएटर रिलीज के बाद 838 करोड़ का मोटा कलेक्शन किया। ये पहली हिंदी फिल्म बनी जिसने 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म जवान, पुष्पा 2 को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इसके अलावा इस फिल्म ने कई और रिकॉर्ड बनाए हैं जहां तक किसी दूसरी फिल्म का पहुंच पाना मुश्किल है।
धुरंधर की कहानी ने छोड़ी छाप
धुरंधर में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया। फिल्म की कास्ट, म्यूजिक, कहानी को जबरदस्त रिएक्शन मिला। इस फिल्म में पाकिस्तान के पॉलिटिक्स और कुछ किरदारों को दिखाया गया है। फिल्म में कंधार प्लेन हाईजैक, 26/11, संसद पर हमला जैसे मुद्दे दिखाए हैं। थिएटर पर धमाका करने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है और टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
धुरंधर 2 का इंतजार
धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। फिल्म के आगे की कहानी दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी। इस दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि रहमान डकैत क मारने के बाद हमजा लियारी का नया नेता बनेगा। फिल्म के टीजर में एक्टर के किरदार की नई झलक भी दिखाई गई थी। हमजा को लियारी पर राज करते हुए देखा जा सकता है। इस दूसरे पार्ट में हमजा की असली जिंदगी का भी खुलासा होगा। साथ ही कई नए गाने शूट किए गए हैं। यामी गौतम के कैमियो की भी खबर है।
बता दें, धुरंधर 2 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस दिन यश की टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होता दिखेगा। फिल्मों का इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन