कौन है यश की 'टॉक्सिक' के कारवाले सीन में नजर आई लड़की? मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील
यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर में दिखाए कार सीन की खूब चर्चा हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि कार सीन में नजर आई लड़की कौन है? डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने खुद मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील किया है।

टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की बेसब्री फिल्म को लेकर और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, टीजर रिलीज के बाद से ही लोग टीजर में नजर आई मिस्ट्री गर्ल की चर्चा कर रहे हैं। वो पूछ रहे हैं टीजर के कार सीन में नजर आई लड़की कौन है? फैंस के इस सवाल का फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने खुद जवाब दिया है।
गीतू मोहनदास ने मिस्ट्री गर्ल के चेहरे से उठाया पर्दा
गीतू मोहनदास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस एक्ट्रेस का चेहरा शेयर करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा- ये खूबसूरत मेरी सेमेट्री गर्ल है। गीतू मोहनदास ने जिस एक्ट्रेस को टैग किया है उनका नाम है बीट्रिज टौफेनबैक।
प्राइवेट है एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीट्रिज टौफेनबैक एक ब्राजीलियन एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। टीजर में बीट्रिज टौफेनबैक एक बोल्ड सीन करती नजर आ रही हैं। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ लोग सोच रहे थे कि वो कौन हैं। कुछ लोगों का कहना था कि टीजर में नजर आईं एक्ट्रेस यूक्रेनियन एक्ट्रेस नेटली बर्न हैं। इसी चर्चा के बाद गीतू मोहनदास ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील किया।

कब रिलीज होगी यश की टॉक्सिक?
यश की टॉक्सिक के टीजर की बात करें तो टीजर से साफ हो गया है कि फिल्म में फैंस को दमदार एक्शन और खून-खराबा देखने को मिलेगा। यश की टॉक्सिक 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मतलब ये साफ है कि यश की टॉक्सिक की टक्कर रणवीर सिंह की धुरंधर से होगी।
यश के लिए खास है 2026
सुपरस्टार यश के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। 19 मार्च को उनकी टॉक्सिक रिलीज होगी। इसके अलावा, इस साल यश की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म है रणबीर कपूर की रामायण। रामायण में यश रावण का रोल निभा रहे हैं। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन