r madhavan shares 1st shot of film dhurandhar, reveals director not planned to have grey sky धुरंधर के पहले शॉट में ही बिगड़ गई थी डायरेक्टर की प्लानिंग, ऐसे शूट हुआ ये सीन, देखिए BTS वीडियो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के पहले शॉट में ही बिगड़ गई थी डायरेक्टर की प्लानिंग, ऐसे शूट हुआ ये सीन, देखिए BTS वीडियो

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की शूटिंग का बिहाइंड द सीन वीडियो समाने आया है। एक्टर आर माधवन ने वीडियो शेयर कर फिल्म के इस सीन के पीछे की कहानी बताई है। साथ ही एक्टर ने कहा कि कैसे मौसम ने डायरेक्टर की प्लानिंग बिगाड़ दी थी।

Mon, 2 Feb 2026 03:30 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के पहले शॉट में ही बिगड़ गई थी डायरेक्टर की प्लानिंग, ऐसे शूट हुआ ये सीन, देखिए BTS वीडियो

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर कमाल कर गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन ने भी अहम किरदार निभाया है। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो डायरेक्टर अजय सान्याल के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में उनके सीन ज्यादा नहीं थे, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में मददगार रहे। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। लेकिन उससे पहले आर माधवन ने धुरंधर की शूटिंग के शुरुआती दिनों का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। आर माधवन वीडियो में बताते हैं कि कैसे मौसम ने डायरेक्टर आदित्य धर की प्लानिंग बदल दी और उसके बावजूद भी फिल्म का ये सीन शानदार शूट हुआ।

बिगड़ गई थी आदित्य धर की प्लानिंग

आर माधवन ने धुरंधर की शूटिंग के दौरान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। एक्टर बताते हैं कि लेह लद्दाख की इस लोकेशन पर ये दिन धूप वाला होना था। लेकिन वो जहां भी जाते हैं तो बारिश साथ आती है। ऐसे में इस दिन धुप की जगह मौसम कुछ ऐसा था जो इस वीडियो में नजर आ रहा है। माधवन ने बताया कि धुप में ये सीन शूट होना था ताकि प्लेन के अंदर के कॉन्ट्रास्ट को दिखाया जा सके। लेकिन बारिश होने की वजह से आदित्य धर की प्लानिंग पर पानी फिर गया और इस बदले हुए मौसम के साथ ही शूटिंग करनी पड़ी। लेकिन ये सीन फिल्म के लिए लकी साबित हुआ। इसका सबूत धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब 1997 में सनी देओल की बॉर्डर देखते समय घुट गया था 59 लोगों का दम
ये भी पढ़ें:एक ऐसी हिंदी फिल्म जिसे किसानों के दो-दो रुपए के चंदे से बनाया गया

फिल्म का पहला शॉट

आर माधवन ने बताया कि जब भी वो सेट पर गाए तो मूसलाधार बारिश हो गई। इस सीन के दौरान भी आसमान ग्रे था। लेकिन ये बारिश वाला शॉट भी फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ। खास बात ये है कि ये फिल्म की शूटिंग का पहला शॉट था। एक्टर ने कहा कि कभी कभी ऐसे हालत बनते हैं और उसी के हिसाब से चलना बेहतर होता है।

धुरंधर 2 का इंतजार

बता दें, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर चुकी है। भारत में 830 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1300 करोड़ पार पहुंच चुका है। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म 19 मार्च को दस्तक देने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।