Ranveer Allahbadia recalls 5 famous people supported him during india got latent kaand there was only one actor among th ‘इंडियाज गॉट लैटेंट कांड’ के बाद इन 5 सिलेब्स ने रणवीर इलाहाबादिया को किया था फोन, इनमें 1 एक्टर भी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘इंडियाज गॉट लैटेंट कांड’ के बाद इन 5 सिलेब्स ने रणवीर इलाहाबादिया को किया था फोन, इनमें 1 एक्टर भी

रणवीर इलाहाबादिया बीते साल अपनी जिंदगी के बेहद खराब फेज से गुजर चुके हैं। फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ उनके घर पहुंचीं तो उस पर बात की। रणवीर ने बताया कि उनको 5 फेमस लोगों ने फोन किया था जिसमें एक एक्टर भी था।

Tue, 24 Feb 2026 11:58 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
‘इंडियाज गॉट लैटेंट कांड’ के बाद इन 5 सिलेब्स ने रणवीर इलाहाबादिया को किया था फोन, इनमें 1 एक्टर भी

फराह खान अपने रीसेंट व्लॉग के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पर थीं। वहां उन्होंने खाया-पिया और रणवीर की जिंदगी के कई इंट्रेस्टिंग चैप्टर पलटे। इनमें एक कॉन्ट्रोवर्सी का भी जिक्र आया। वही इंडियाज गॉट लैटेंट वाला बवाल जिसकी वजह से रणवीर को सोशल मीडिया पर काफी गालियां सुननी पड़ी थीं। रणवीर ने फराह को बताया कि उस वक्त कुछ ही लोग उनके सपोर्ट में थे। उनमें से जॉन अब्राहम भी एक थे।

रणवीर का घर देखकर इम्प्रेस हुईं फराह

फराह खान रणवीर के यहां शूट करने पहुंचीं तो उनके खूबसूरत घर की जमकर तारीफ की। रणवीर ने बताया कि यह घर उनके लिए लकी है तो फराह ने रणवीर की दुखती रग पर हाथ रखा। फराह ने पूछा कि इंडियाज गॉट लैटेंट वाला विवाद भी इसी घर में हुआ था ना? इस पर रणवीर ने हामी भरी और कहा कि उसके अलावा काफी कुछ मिला भी है। फराह ने उस घटना के बारे में पूछा तो रणवीर इसे 'कांड' बताते हुए बोले, 'उसके बाद मेरा पॉडकास्ट बंद हो गा था, मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा। मैं बस भगवान से दुआ मांगता था कि मुझे काम पर वापस भेज दें। मैं बस चाहता था कि काम करने का एक मौका मिल जाए क्योंकि हम शूट भी नहीं कर पा रहे थे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फराह खान के कुक दिलीप से चिढ़ा इंटरनेट, जानें जावेद अख्तर के घर ऐसा क्या किया

रणवीर ने बताया किस-किस ने किया फोन

फराह ने रणवीर को समझाया कि असफलता से भी सीखना चाहिए और सिर झुकाकर काम करते रहना चाहिए। इस पर रणवीर बोले, 'जॉन अब्राहम सर ने मुझे फोन किया और यही बोले थे। उन्होंने खासतौर पर फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि खुद को संभालूं, मीडिया में ये सब आम बात है। सोनू निगम, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने भी उस वक्त मुझे फोन किया था। मैं पास्ट को नहीं बदल सकता था लेकिन भविष्य को बदल सकता था। मैं एक छह साल की इंटेंस पॉडकास्ट की जर्नी के बाद एक जबरदस्ती के ब्रेक पर था। मैं बस आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने बहुत से लोगों को माफ करने की कोशिश की है और यहां तक कि काफी हद तक खुद को भी।' फराह खान ने रणवीर इलाहाबादिया के घर की भी तारीफ की। वह बोलीं, पॉडकास्ट करके ही ऐसा घर बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फराह खान ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बताया नेचुरली ब्यूटीफुल, बोलीं-इसको छोड़कर…

क्या था इंडियाज गॉट लैटेंट का बवाल

बीते साल 2025 फरवरी में रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंड पर पैनल गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। उनके साथ आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा भी थीं। रणवीर ने शो पर पेरेंट्स के इंटीमेट पलों पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी थू-थू हुई थी। रणवीर, समय और उनके गेस्ट पैनल के खिलाफ कई केस भी दर्ज हुए थे और पॉडकास्ट शूट करने पर रोक लग गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर इलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले मीका सिंह- समय के शो पर और भी अश्लील…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।