फराह खान के कुक दिलीप से चिढ़ा इंटरनेट, जानें जावेद अख्तर के घर ऐसा क्या किया
फराह खान के कुक दिलीप की हरकतें लोगों को एंटरटेनिंग से इरिटेटिंग लगने लगी हैं। रीसेंट व्लॉग में शबाना आजमी के घर दिलीप ने कुछ ऐसा किया कि लोग काफी नेगेटिव कमेंट लिख रहे हैं।

फराह खान ने अपना कुकिंग व्लॉग इस बार शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर पर शूट किया। जावेद अख्तर का खूबसूरत सा घर खंडाला में है। उन्होंने फराह और उनके कुक को अपना घर दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। फराह खान के साथ उनके कुक दिलीप भी थे। दिलीप फराह के व्लॉग में लोगों को अब तक काफी एंटरटेन करते रहे हैं लेकिन इस बार लोगों को वह काफी इरिटेटिंग लगे। व्लॉग देखने वालों ने इस बारे में कमेंट्स भी किए हैं।
पेड़ों के बारे में बता रही थीं शबाना
शबाना और जावेद फराह को घर की चीजों के बारे में बताते हैं कि कितने पुराने हैं तो वह हैरान होती हैं। एक जगह फराह और शबाना बात कर रहे होते हैं तभी दिलीप आकर बीच में बोलता है, इरशाद-इरशाद। फराह दिलीप को भगाकर कहती हैं कि किचन में खाना बनाए। इसके बाद शबाना अपने घर के पेड़ों के बारे में बताती हैं, कहती हैं कि यहां पेड़ 150 साल तक पुराने हैं। इस पर दिलीप फिर से बीच में आकर बोलता है, 'मैम (फराह) आपसे भी पुराने हैं?' वीडियो के कमेंट सेक्शन में दर्शकों के काफी सारे कमेंट्स हैं।
दिलीप से चिढ़े लोग
एक दर्शक ने लिखा है, आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था... ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस खो देंगी। एक और ने लिखा है, इस चीज की बस एक चीज नहीं पसंद है कि जब भी गेस्ट कुछ सीरियस बात कर रहे होते हैं तो ये लोग बीच में बोल पड़ते हैं, खासकर फराह खान बहुत बातें करती हैं। कई वीडियोज में मैंने देखा है कि फेशियल एक्सप्रेशंस से सब दिखता है। एक ने लिखा है, शबाना मैम 100 साल पुराने पेड़ के बारे में बताना चाह रही थीं और आपने दिलीप को बीच में बुलवा दिया, मुझे ये एकदम पसंद नहीं आया। एक ने लिखा है, यार मैम दिलीप के सीन कम कर दो, बहुत इंटरप्ट कर रहा है, प्लीज ऑडियंस की सुन लो। एक और ने लिखा है, गेस्ट के लिए वीडियो देखने आते हैं ना कि इनके दिलीप की बचकानी हरकतें देखने के लिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन