रणबीर कपूर की रामायण के बाद सनी देओल इस फिल्म का होंगे हिस्सा, फिर निभाएंगे हनुमान का रोल?
रणबीर कपूर की रामायण में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर की रामायण के बाद सनी देओल एक और फिल्म का हिस्सा होंगे। यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी जो भगवान हनुमान पर आधारित होगी।

नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। सनी देओल इस फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। रामायण की चर्चा के बीच खबर है कि रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा रामायण के बाद भगवान हनुमान पर आधारित एक फिल्म पर काम करेंगे। इस फिल्म का हिस्सा सनी देओल भी होंगे।
बनेगी भगवान हनुमान पर आधारित फिल्म
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक माइथोलॉजिकल पॉप ओपरा फिल्म होगी जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म रामायण में जब उन्होंने हनुमान जी के सीक्वेंस की राइटिंग देखी तभी वो समझ गए कि भगवान हनुमान के पार्ट को एक अलग स्टेज चाहिए।
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि निर्माता एवेंजर्स स्टाइल एक दूसरे से जुड़ी कहानी के स्टाइल में फिल्म को बनाने का प्लान कर रहे हैं। हनुमान उनका हल्क है- अजेय, प्रिय और भव्यता से बना हुआ।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
सनी देओल के काम की बात करें तो वो जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। इसके अलावा वो राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 में अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल रामायण 1 और पार्ट 2 दोनों का हिस्सा होंगे।
अगले साल रिलीज होगा रामायण का पहला पार्ट
रामायण की बात करें तो इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, अरुण गोविल, रवि दुबे, लारा दत्ता, सुपरस्टार यश, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर जैसे सितारे फिल्म में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन