Ranbir Kapoor gives Alia Bhatt a kiss as she cuts her birthday cake spoke about Brahmastra 2 Love and War रणबीर ने सेलिब्रेट किया आलिया का जन्मदिन, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर ने सेलिब्रेट किया आलिया का जन्मदिन, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट

  • रणबीर कपूर ने गुरुवार के दिन पपराजी के साथ मिलकर अपनी पत्नी आलिया भट्ट का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया।

Thu, 13 March 2025 01:15 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर ने सेलिब्रेट किया आलिया का जन्मदिन, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाया। यूं तो आलिया का जन्मदिन 15 मार्च को है, लेकिन रणबीर ने दो दिन पहले ही पपराजी के साथ मिलकर आलिया का बर्थडे सेलिब्रेट कर दिया। आलिया खुश हो गईं। उन्होंने केक काटा और खुद खाने बैठ गईं। रणबीर ने आलिया के सिर पर किस कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके चेहरे पर केक लगा दिया। इसके बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया से बात की और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव’ पर अपडेट दिया।

कब शुरू होगी ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग?

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2- देव’ पर बात करते हुए रणबीर ने कहा, “ब्रह्मास्त्र 2 वो फिल्म है जिसके लिए अयान बहुत लंबे समय से प्लानिंग कर रहा है, लेकिन इस वक्त अयान ‘वॉर 2’ पर काम कर रहा है। जब ‘वॉर 2’ रिलीज हो जाएगी तब ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। जल्द ही ब्रह्मास्त्र 2 से जुड़ी कुछ घोषणाएं भी की जाएंगी।”

लव एंड वॉर पर क्या बोले?

रणबीर ने कहा, “लव एंड वॉर ऐसी फिल्म है जिस तरह की फिल्म हर एक्टर करना चाहता है। इस फिल्म के जरिए मुझे आलिया और विकी जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करना का मौका मिल रहा है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सीखने का मौका मिल रहा है। मैंने उनके साथ 17 साल पहले काम किया था। अब मैं उनके साथ दोबारा काम कर रहा हूं। मैंने उनके जैसा मेहनती इंसान नहीं देखा। उन्हें कैरेक्टर्स, इमोशंस, म्यूजिक…हर चीज की समझ है। उनके साथ काम करना मुश्किल है, लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिलता है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।