Ramesh Sippy Recalls How Dharmendra Confessed His Love To Hema Malini On The Sets Of Sholay शोले के सेट पर धर्मेंद्र ने ऐसे किया था हेमा मालिनी से अपने प्यार का इजहार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शोले के सेट पर धर्मेंद्र ने ऐसे किया था हेमा मालिनी से अपने प्यार का इजहार

रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म शोले को लेकर फिल्ममेकर ने कुछ किस्से बताए हैं। रमेश ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से अपने प्यार का इजहार किया था।

Sun, 14 Dec 2025 12:42 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शोले के सेट पर धर्मेंद्र ने ऐसे किया था हेमा मालिनी से अपने प्यार का इजहार

धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन की फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मूवी में से एक है। फिल्म की रिलीज को 50 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस मूवी को सब पसंद करते हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैसे धर्मेंद्र और हेमा का प्यार अपनी पीक पर था।

धर्मेंद्र के लिए था रियल मोमेंट

रमेश ने कहा, 'वह मूड में थे। उन्होंने कुछ पेग पिए थे। मुझे यह पता है क्योंकि मैंने उन्हें देखा वह चढ़ रहे थे जब वाटर टैंक में चढ़ रहे थे। उन्होंने मुझे कगा कि कुछ नहीं होगा, ये सब सिर्फ एक्टिंग है। मैंने फिर इसलिए उन्हें फ्री हैंड छोड़ दिया क्योंकि यह उनका कन्फेशन था सबके सामने। अब क्योंकि यह उनका रियल लव का कन्फेशन था तो उन्होंने अपना सब लगा दिया इसमें।'

धर्मेंद्र के दिखे रियल इमोशन्स

रमेश सिप्पी ने कहा कि धर्मेंद्र ने इस मोमेंट पर काफी इन्वेस्ट किया क्योंकि इसमें उनके हेमा को लेकर जो रियल इमोशन्स हैं वो दिख रहे थे।

सिप्पी ने उस मोमेंट के बारे में भी बताया जब शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में थे। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में जो भी हो रहा था वो रियल में भी हो रहा था तो ये अच्छा लग रहा था। मुझे भी लगा कि यह फिल्म के लिए अच्छा है क्योंकि स्क्रीन पर रियल रोमांस दिखेगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र को याद कर कंगना हुईं इमोशनल , कहा- 'वो हमेशा मुझसे कहते थे कि...'

वैसे बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान रमेश ने बताया था कि धर्मेंद्र पहले गब्बर या ठाकुर का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन फिर रमेश ने उन्हें कहा कि फिर उन्हें हेमा नहीं मिलेगी।

बता दें कि दोनों के साथ रमेश ने फिल्म सीता और गीता में काम किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।