धर्मेंद्र को याद कर कंगना रनौत हुईं इमोशनल , कहा- 'वो हमेशा मुझसे कहते थे कि तुम अपने हक की...'
धरम जी के निधन के बाद हाल ही में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक प्रेयर मीट रखी। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। ऐसे में धरम जी की प्रेयर मीट में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी पहुंची।

Kangana Ranaut on Dharmendra: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन फैंस के लिए एक तगड़ा झटका है। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभी भी फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि धरम जी अब उनके बीच नहीं रहे। वहीं, धरम जी के निधन के बाद हाल ही में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक प्रेयर मीट रखी। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। ऐसे में धरम जी की प्रेयर मीट में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी पहुंची। ऐसे में उन्होंने धर्मेंद्र जी को याद करते हुए उनके बारे में कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में बना हुआ है।
धर्मेंद्र जी को लेकर कंगना रनौत ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में कंगना ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे वो फिर से चर्चा में आ गई हैं। एएनआई से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने धर्मेंद्र जी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'धर्म जी मेरी तरह ही एक छोटे से गांव से आए थे, और उन्होंने सफलता की ऊंचाई का स्वाद चखा। उन्हें देखकर मुझे हमेशा गांव की खुशबू, वहां की मिट्टी की याद आती थी। वह बहुत जमीन से जुड़े हुए और बहुत ही सीधे-सादे साधारण इंसान थे...यह दुख की घड़ी है।'

मेरी बहुत यादें हैं उनके साथ
कंगना ने आगे कहा, 'यह बहुत दुख की बात है, और हेमा जी को देखकर हमें और भी दुख हो रहा है। हम इस दर्द में उनके साथ हैं, और वह BJP का एक अहम हिस्सा हैं। पूरा BJP परिवार उनके साथ है। प्रधानमंत्री और हम सब उनके साथ हैं… मेरी बहुत यादें हैं कि वो कहते थे कंगना बहुत अच्छा काम कर रही हो..तुम अपने हक को लेकर अपनी बातों को रखने के लिएबहुत अच्छी लड़ाई करती हो...।'
इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हो गया। छह दशकों से ज्यादा के करियर में, धर्मेंद्र ने आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर, आए दिन बाहर के, सीता और गीता, राजा जानी, जुगनू, यादों की बारात, दोस्त, शोले, प्रतिज्ञा, चरस, धरम वीर जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन