Ram Gopal Varma Seeks Ban On FWICE Says They Are Scared Of His Success रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

रणवीर सिंह पर एफडब्लूआईसीई द्वारा लगाए गए बैन पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्टर का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि ये बैन एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा।

Sat, 30 May 2026 11:40 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

रणवीर सिंह को कुछ दिनों पहले डॉन 3 छोड़ने के लिए एफडब्लूआईसीई ने बैन कर दिया है। इस मामले पर कई सेलेब्स ने रणवीर का सपोर्ट किया है और अब फिल्ममेकर राम गोपाल ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। राम गोपाल का कहना है कि रणवीर को नहीं बल्कि एफडब्लूआईसीई को बैन कर देना चाहिए। राम गोपाल ने कहा ये सो कॉल्ड बैन एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा।

क्या बोले राम गोपाल

राम गोपाल ने कहा कि एफडब्लूआईसीई ने तो कोर्ट है और ना लीगल जस्टिस है, यह ज्यादा से ज्यादा कंगारू कोर्ट है जो सोचता है कि वो इंसाफ दे रहा है, लेकिन असल में यह कानूनी नियमों और निष्पक्षता का अनादर करता है।

उन्होंने आगे लिखा कि ये नाम का बैन आगे जाकर देखना एक बड़ा मजाक बन जाएगा फेड्रेशन का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना रणवीर सिंह, ना माधवन, धुरंधर के लिए 4 साल सबसे पहले इस एक्टर को किया था कास्ट

राम गोपाल रणवीर की सक्सेस से डरे हैं

राम गोपाल ने फिर लिखा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि जो फैसला है वो अक्सर पहले ही एक खास एजेंडा वाले लोगों के समूह द्वारा निजी तौर पर बैठक करके तय कर लिया जाता है जो रणवीर सिंह की जबरदस्त सक्सेस से बुरी तरह डरे हुए हैं। यह एफडब्लूआईसीई का बड़ा पीआर डिजास्टर होगा।’

रणवीर जैसे स्टार्स के जरिए लाखों वर्कर्स कमाते हैं

राम गोपाल ने कहा कि रणवीर पर बैन बिल्कुल जस्टिफाई नहीं हैं और रणवीर जैसे स्टार्स के जरिए ही एम्पावरमेंट के मौते मिलते हैं एफडब्लूआईसीई के लाखों वर्कर्स को। रणवीर सिंह जैसे स्टार्स ही हैं जिनकी वजह से लोग थिएटर्स में टिकट खरीदते हैं ना कि एफडब्लूआईसीई। रणवीर जैसे स्टार्स हैं तो इंडस्ट्री है और साथ ही डब्लूआईसीई भी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- शोभा डे

आखिर में राम गोपाल ने लिखा, ‘मेरी एक सलाह है सबको कि फालतू के शोर पर ज्यादा ध्यान मत दो। यह सिर्फ 2 पार्टीज के बीच सिविल डिस्प्यूट है।’

क्या है रणवीर का डॉन 3 मामला

बता दें कि साल 2023 में फरहान अख्तर और डॉन 3 के मेकर्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म आ रही है और इस बार फिल्म का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह। पहले दोनों पार्ट में शाहरुख के बाद तीसरे पार्ट के लिए रणवीर को लिया था। हालांकि फिर खबर आई कि रणवीर फिल्म का अब हिस्सा नहीं हैं और उनके जाने से मेकर्स को 45 करोड़ का नुकसान हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री, फरहान और रणवीर को दी ये सलाह- रिपोर्ट्स

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि वह प्रलय फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे। वहीं खबर यह भी थी कि वह आदित्य घर के साथ भी एक फिल्म करेंगे। हालांकि इसकी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।