ram gopal varma reacts on ss Rajamouli Varanasi movie hanuman controversy says it was like like Amitabh Bachchan abusing एसएस राजामौली का हनुमान को कोसना, अमिताभ बच्चन के दीवार में भगवान को गाली देने जैसा है: RGV, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एसएस राजामौली का हनुमान को कोसना, अमिताभ बच्चन के दीवार में भगवान को गाली देने जैसा है: RGV

एसएस राजामौली ने वाराणसी फिल्म के इवेंट में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अपना गुस्सा भगवान पर निकाला था जिसके बाद विवाद हो गया था। अब रामगोपाल वर्मा ने उनकी तुलना दीवार के अमिताभ बच्चन से की है।

Tue, 2 Dec 2025 01:46 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
एसएस राजामौली का हनुमान को कोसना, अमिताभ बच्चन के दीवार में भगवान को गाली देने जैसा है: RGV

एसएस राजामौली कुछ रोज पहले वाराणसी के टीजर लॉन्च इवेंट में एक विवाद में घिर गए थे। लॉन्च में टेक्निकल दिक्कत और देरी होने पर उन्होंने हनुमानजी और भगवान पर अपना गुस्सा निकाला था। यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आई थी। गुस्साए लोगों ने राजामौली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। इस कॉन्ट्रोवर्सी में रामगोपाल वर्मा राजामौली के साथ थे। अब उन्होंने बताया है कि ऐसा क्यों किया था और पूरे मामले पर वह क्या सोचते हैं।

राजामौली ने की दीवार के अमिताभ वाली हरकत

राम गोपाल वर्मा जूम से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'वहां बात ये थी कि उनका पूरा काम खराब हो गया था और वह उसी बात पर गुस्सा निकाल रहे थे। मेरे लिए यह बिल्कुल ऐसा था जैसे अमिताभ बच्चन दीवार फिल्म में अपनी जिंदगी की सारी परेशानियों के लिए भगवान को गालियां देते हैं। मुझे लगता है कि राजामौली ने जो किया वो उसका छोटा वर्जन था। अचानक हर कोई कूद पड़ा कि वह ऐसा कैसे बोल सकते हैं? मुझे यह बहुत हास्याप्रद लगा तभी मैंने रिएक्ट किया था। मैं भी धार्मिक नहीं हूं। भगवान पर भरोसा नहीं है। भगवान से ज्यादा मुझे भक्तों पर भरोसा नहीं है। मुझे लगता है भक्त भगवान पर भरोसा करते हैं और उन्हें वजह भी पता नहीं होती।'

भगवान के मानने वालों में होता है ईगो

राम गोपाल वर्मा आगे बोले, 'मुझे लगता है कि जो लोग ईश्वर पर यकीन करते हैं, वो ईगो वाले होते हैं। उन्हें लगता है कि भगवान ने जो खरबों लोग बनाए हैं, उनमें भगवान की प्रार्थना करने वाले लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल जाएगा।, यह बहुत ईगो की बात है। आप जिस काबिल हैं, आपको वही मिलता है। इसके लिए किसी बाहरी पावर के भरोसे मत बैठिए। मुझे लगता है कि मेरा अविश्वास यहीं से आता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान के खिलाफ ऐसा क्या बोले एसएस राजामौली की पुलिस तक पहुंची शिकायत?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।