हनुमान के खिलाफ ऐसा क्या बोले एसएस राजामौली की पुलिस तक पहुंची शिकायत? जानें पूरा मामला
फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने वाराणसी फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट में हनुमानजी के लिए कुछ ऐसा बोला कि लोग भड़क गए। ट्रोलिंग के बाद अब उनकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है।

एसएस राजामौली के हनुमान पर विवादित बयान से नाराज कुछ लोग उन पर सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। वानर सेना ऑर्गनाइजेशन ने हैदराबाद पुलिस में राजामौली के खिलाफ शिकायत दी है। संगठन का कहना है कि एसएस राजामौली ने हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाई है। बता दें कि एसएस राजामौली अपनी फिल्म वाराणसी के टीजर लॉन्च में कुछ टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से फ्रस्ट्रेट थे। उन्होंने इवेंट के स्पीच में कह दिया कि उन्हें भगवान और हनुमानजी पर भरोसा नहीं है। इस बात से कई लोग भड़के हुए हैं।
बयान पर भड़क गए लोग
एसएस राजामौली हनुमान पर दिए बयान के चलते विवाद में घिरते जा रहे हैं। 15 नवंबर को फिल्म वाराणसी टीजर लॉन्च इवेंट में कुछ तकनीकि दिक्कत आ गई थी। इसके बाद राजामौली ने नाराजगी में कह दिया कि वह हनुमानजी पर भरोसा नहीं करते। यह इवेंट हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी में हुआ था। राजामौली का बयान वायरल होने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई। इसके बाद राजामौली के खिलाफ शिकायत हैदराबाद के सरूरनगर पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई है।
क्या बोली पुलिस
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया, 'हमें वानरसेना की तरफ से एक शिकायत मिली है। इसमें कहा गया है कि एसएस राजामौली ने 'मैं हनुमानजी पर भरोसा नहीं करता', कहकर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाई है।' पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अभी राजामौली के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। (खबर लिखे जाने तक)
क्या था इवेंट
हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी में वाराणसी फिल्म के टीजर लॉन्च का इवेंट था। यहां करीब 50,000 से ज्यादा फैन्स और इंडस्ट्री के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। कुछ तकनीकि कारणों से टीजर रिलीज होने में देर हो गई। इस बात से राजामौली काफी फ्रस्ट्रेट हो गए। उन्होंने अपना स्पीच शुरू किया, जिसमें कहा कि उन्हें भगवान पर भरोसा नहीं।
क्या बोले थे राजामौली
राजामौली ने कहा था, 'मुझे भगवानों पर ज्यादा भरोसा नहीं। यह मेरे लिए एक इमोशनल पल है। मैं भगवान पर भरोसा नहीं करता। मेरे पिता आए और बोले, भगवान हनुमान सब ठीक करेंगे। यह दिक्कत होने के बाद मैं उनसे तेज स्वर में बोला, 'ऐसे ही वह मुझे राह दिखाते हैं?' मेरी पत्नी हनुमानजी को बहुत मानती है। वह भगवान को दोस्त की तरह मानती और उनसे बात करती है। मैंने उस पर भी अपना गुस्सा निकाला, 'क्या वह ऐसे ही चीजें करते हैं?''
हनुमानजी का ही था सीन
इस बयान के बाद लोग उन पर भड़क गए और ट्रोल किया गया। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस तक शिकायत पहुंच गई। बता दें कि वाराणसी फिल्म के टीजर में जो सीन दिखाया जाना था वह हनुमानजी का ही था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। वाराणसी साल 2027 में रिलीज होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन