सिद्धांत चतुर्वेदी कभी अमिताभ की नातिन संग डेटिंग को लेकर रहे चर्चा में, अब लव लाइफ को लेकर कहा- 'मैं नहीं चाहता कि...'
इन दिनों सिद्धांत अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। सिद्धांत के पास कई और अनकंफर्म्ड प्रोजेक्ट्स हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर हैं। सिद्धांत ने अपने अब तक के करियर में कई बड़े स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया। उन्होंने गली बॉय, गहराइयां, धड़क 2 जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। इन दिनों सिद्धांत अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। सिद्धांत के पास कई और अनकंफर्म्ड प्रोजेक्ट्स हैं। हालांकि, फैंस हमेशा यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि हैंडसम हंक की पर्सनल लाइफ में क्या हो रहा है। सिद्धांत पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पोती, नव्या नवेली नंदा को डेट करने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थे। ऐसे में अब उन्होंने बताया कि वो सिंगल हैं। यही नहीं वह अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक की नज़रों से दूर रखना चाहते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी लव लाइफ पर
सिद्धांत ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या वह रोमांटिक हैं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'मैं बस एक जिज्ञासु लड़का हूं जो जिंदगी को समझना चाहता है। और प्यार जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।'
मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को प्रोटेक्ट करना चाहूंगा
उन्होंने कहा, 'मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को प्रोटेक्ट करना चाहूंगा, चाहे मैं प्यार में हूं या नहीं, किसी भी तरह से। अगर ऐसा होता है, तो मैं इसे और प्रोटेक्ट करना चाहूंगा।' इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया और फैंस से दूर रखना मुश्किल है। इस पर सिद्धांत ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मुश्किल है; यह बस एक चॉइस है। मैं कहूंगा कि आप हमेशा इसे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव न होने का ऑप्शन चुन सकते हैं और यह आसान है। लोग मान लेते हैं कि वे और क्या करेंगे? लेकिन मेरे लिए अभी, गोल बड़े काम करना है। कोई ऐसा मिलता है जो यह समझता है, तो वह रिलेशनशिप के लिए तैयार होंगे।'
मैं खुद सामने आकर बताऊंगा
सिद्धांत ने आगे कहा, 'लेकिन कुछ सालों तक, मैं नहीं चाहता कि मेरी लव लाइफ किसी भी तरह के टाइटल या मीडिया आर्टिकल की हाईलाइट बने। मैं बस चाहता हूं कि मेरा काम खुद बोले और आखिरकार, जब मुझे पक्का पता चल जाएगा कि मैं अपनी जिंदगी किस इंसान के साथ बिताने वाला हूं, तो मैं इसे खुद सामने आपका इसे सबको बताना पसंद करूंगा।'
'दो दीवाने शहर में' कब होगी रिलीज
'दो दीवाने शहर में' रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी है। इस मूवी में पहली बार सिद्धांत और मृणाल काम करते नजर आएंगे। 'दो दीवाने शहर में' फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन