Rajpal Yadav to share Ata Pata Laapata Clips reveals shooting 76 days 22 crore money invested अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे राजपाल यादव, बताया 76 दिनों तक चली थी शूटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे राजपाल यादव, बताया 76 दिनों तक चली थी शूटिंग

राजपाल यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी फिल्म अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे। वो ऐसा इसलिए करेंगे ताकि लोग देख सकें कि उस फिल्म को बनाने में पैसे खर्च किए गए थे। 

Sun, 1 March 2026 05:01 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे राजपाल यादव, बताया 76 दिनों तक चली थी शूटिंग

राजपाल यादव ने हाल ही में अपने केस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो अपनी फिल्म अता पता लापता की क्लिप्स शेयर करेंगे। राजपाल ने कहा कि उस फिल्म को प्रोड्यूस करने में 20-22 करोड़ लग गए। राजपाल ने दावा किया कि उन्हें माधव गोपाल ने झूठ बोलकर फंसाया। राजपाल यादव ने कहा कि वो फिल्म की क्लिप्स इसलिए रिलीज करेंगे ताकि लोग देख सकें कि उस फिल्म को बनाने में कितना पैसा लगा है।

राजपाल यादव ने माधव गोपाल पर लगाए आरोप

स्क्रीन के साथ खास बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि उनका केस फ्रॉड या लोन डिफॉल्ट का नहीं है। उन्होंने कहा कि माधव गोपाल की खराब नियत की वजह से फिल्म की छवि को हानि पहुंची और उन्होंने फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगवाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1200 करोड़ रुपये का काम है मेरे पास, राजपाल यादव बोले- राजा ही रहूंगा

माधव गोपाल ने खराब की फिल्म की छवि?

राजपाल यादव ने बताया कि फिल्म में 10 से 12 लोगों ने पैसे लगाए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के बाद से समस्या आने लगी, उन्होंने (माधव गोपाल) फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को बर्बाद कर दिया। हाई कोर्ट में माधव ने दिखाया कि राजपाल ने उनसे लोन लिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके माधव ने राजपाल यादव को फ्रॉड बताया और ऐसा नरेटिव सेट कर दिया कि पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव हुए इमोशनल, मदद करने वालों का जताया आभार, बोले-सबका पैसा वापस आएगा

200 स्क्रीन्स पर भी रिलीज नहीं हो पाई फिल्म

राजपाल ने बताया कि उस वक्त उन्होंने पीवीआर में 1000 से 1200 स्क्रीन्स बुक की थी, लेकिन वो फिल्म 200 स्क्रीन्स पर भी रिलीज नहीं हो पाई। राजपाल में फिल्म की रिलीज से अक्तूबर से नवंबर कर दी थी। 24 घंटे में फिल्म थिएटर से बाहर हो गई थी। राजपाल को एक साल बाद फिल्म को बेंचने की इजाजत मिली, लेकिन इतने लंबे समय बाद फिल्म को कौन खरीदता?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव का बड़ा फैसला, एक्स्ट्रा इनकम के लिए शुरू करेंगे अब ये काम

फिल्म की क्लिप्स रिलीज करेंगे राजपाल यादव

राजपाल ने कहा कि उनका इरादा फिल्म्स के राइट्स बेचने का नहीं है, बल्कि वो फिल्म के 50 से 100 क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। राजपाल ने कहा कि आजतक उन्होंने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स किसी को नहीं बेचे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राइट्स ओटीटी को भी बेचेंगे या नहीं। लेकिन अब जब लोगों को इसके बारे में पता है, वो फिल्म की दो मिनट लंबी क्लिप्स कट करेंगे। राजपाल यादव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 76 दिनों तक चली, और आप देखेंगे कि फिल्म में कितना पैसा लगा। राजपाल ने कहा कि हमने सीजीआई से 2500 लोग नहीं लगाए, वो लोग असली आर्टिस्ट थे। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि लोग देखें कि पैसा फिल्म पर खर्च हुआ है कि नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।