rajpal yadav gets emotional says i will return all your money with respect, send account details राजपाल यादव हुए इमोशनल, मदद करने वालों का जताया आभार, बोले-अकाउंट डिटेल भेजिए सबका पैसा वापस आएगा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव हुए इमोशनल, मदद करने वालों का जताया आभार, बोले-अकाउंट डिटेल भेजिए सबका पैसा वापस आएगा

राजपाल यादव ने हाल में चेक बाउंस मामले में एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है। इसके अलावा एक्टर ने मदद करने वाले लोगों से उनका बैंक अकाउंट मांगते हुए उन्हें वादा किया कि वो उनका पैसा वापस करेंगे। बच्चों से मिले प्यार की बातें करते हुए राजपाल भावुक हो गए।

Sat, 28 Feb 2026 07:26 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव हुए इमोशनल, मदद करने वालों का जताया आभार, बोले-अकाउंट डिटेल भेजिए सबका पैसा वापस आएगा

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले के चलते पिछले कुछ समय से खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर को बेल पर जेल से रिहा किया गया था। चेक बाउंस केस में एक्टर मदद मिली थी। अब पहली बार राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस और आर्थिक मदद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा कि उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए वो सबका पैसा वापस कर देंगे। साथ ही उन्होंने 9 करोड़ के लोन और चेक बाउंस मामले पर अपना पक्ष भी रखा है।

राजपाल ने लोन के बदले ऑफर किए थे प्रॉपर्टी के पेपर्स

प्रेस कांफ्रेंस में राजपाल यादव के वकील की तरफ से बताया गया कि राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ का लोन लिया था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राजपाल यादव के वकील ने बताया कि एक्टर ने जो लोन लिया था उस पर भारी इंटरेस्ट रेट लगाया गया था जिसके बाद लोन की रकम 5 करोड़ से 10.40 करोड़ तक पहुंच गई। वकील ने आगे बताया कि राजपाल ने अपने माधव को सिक्यूरिटी के पोसे और अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स ऑफर किए थे। लेकिन वो एक्टर को जेल भेजना चाहते थे। राजपाल यादव ने कहा कि माधव गोपाल ने ये बदला लेने के लिए ऐसा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट

भावुक हुए राजपाल यादव

अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में राजपाल यादव ने अन्य लोगों से मिली मदद के लिए भी आभार जताया। एक्टर ने कहा कि उन्हें वक्त चाहिए वो सबका पैसा चुका देंगे। ये कहते हुए एक्टर भावुक भी हो गए। राजपाल ने कहा कि जिसने भी मदद की है वो अपने अकाउंट की डिटेल जरूर भेजिएगा। आपसे सिर्फ समय चाहिए। जो जिसका जैसे पैसा आया है, उसी सम्मान और आभार के साथ उनके सबके अकाउंट में वापस जाएगा। और धन्यवाद भी बोलूंगा। इतने बच्चे खड़े हो गए। ये कर्जा शायद मैं जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा। ये कहते हुए राजपाल यादव भावुक हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव, अंतरिम बेल पर आए हैं बाहर

राजपाल यादव के नए प्रोजेक्ट्स

बता दें, राजपाल यादव ने हाल में अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ वो यूट्यूब चैनल के जरिए भी कमाई करना चाहते हैं। इसके अलावा जेल से वापस आने के बाद राजपाल यादव के पास कई म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और विज्ञापनों के ऑफर्स हैं। इसके अलावा एक्टर अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल अहम किरदारों में नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने लिया कर्जा, उसकी कमाई हुई सिर्फ इतनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।