जब राजपाल का काम चल रहा था…नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कही थी ये बात, बुरे दिनों में एक्टर के घर खाया खाना
राजपाल यादव आज जेल में बंद हैं लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब एक्टर के घर लंगर लगता था। उनके दरवाजे हर नए एक्टर के लिए खुले रहते थे जो इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। इंडस्ट्री के सबसे पढ़े-लिखे लोगों में भी राजपाल यादव का नाम शामिल है।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में जेल में बंद हैं। सरेंडर करने से पहले उन्होंने इमोशनल होते हुए बताया कि उनके पास वापस लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब राजपाल यादव का दौर चल रहा था तो वो एक ऐसे एक्टर थे जिनके घर लंगर लगता था। इंडस्ट्री के कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स ने अपने बुरे दिनों में राजपाल के घर खाना खाया है। ये बात नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। एक्टर ने कहा था कि वो खुद अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में राजपाल के घर खाना खाया करते थे।
नवाज़ुद्दीन ने बुरे दिनों में राजपाल के घर खाया खाना
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब राजपाल का काम चल रहा था बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे और कभी भी उफ्फ नहीं किया उस आदमी ने, हमेशा दिया। जब हम स्ट्रगल कर रहे थे मैं क्या बहुत सारे एक्टर जब स्ट्रगल कर रहे थे तो राजपाल का जो घर था एक लंगर की तरह था कोई भी आ कर खा सकता था ऐसा था बहुत ही कमाल का इंसान है वो। सच बता रहा हूं वो देखने से लगेगा नहीं इस पूरी इंडस्ट्री में सबसे एजुकेटेड एक्टर हम ही दोनों हैं जो दिखने से नहीं लगेगा’।
घर लगता था लंगर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ये इंटरव्यू एकाध साल पहले दिया था। एक्टर ने बताया था कि कैसे राजपाल यादव के घर स्ट्रगलिंग एक्टर खाना खाने पहुंच जाया करते थे। ऐसे एक्टर्स के लिए उनके घर लंगर लगता था। वो खुद उन एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। ये वो दौर था जब राजपाल यादव ने अपने काम से पहचान बनाई थी। फिल्मों में उनके लिए किरदार लिखे जा रहे थे। कॉमेडी के साथ वो लोगों को रुलाते भी थे। उनकी परफॉरमेंस ने बड़े-बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया था।

अब नहीं हैं पैसे
अब राजपाल यादव चेक बाउंस होने के मामले में जेल में बंद हैं। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने अपना दुख बयां किया। एक्टर ने इमोशनल होते हुए कहा, न्यूज एक्स के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने कहा, सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता। सर, यहां हम सब अकेले हैं। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा।'
पूरा मामला
बता दें, राजपाल यादव का ये मामला साल 2010 से चला आ रहा है। उस समय राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए कर्जा के तौर पर लिए थे। ये पैसे उन्होंने अपनी फिल्म अता पता लापता को बनाने में खर्च कर दिए। एक्टर को उम्मीद थी कि अगर फिल्म चल गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। बाद में कर्जा चुकाने में एक्टर को सालों से स्ट्रगल करना पड़ा। 2018 में मामला कोर्ट तक पहुंचा और राजपाल और उनकी पत्नी को सजा सुनाई गई। लेकिन एक्टर को उस समय राहत मिल गई। अब ये कर्जा 5 से 9 करोड़ तक पहुंच गया है। इसी मामले में अब राजपाल यादव ने सरेंडर किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन