आ गए भाईजान! राजपाल यादव के मैनेजर का पहला बयान, बताया सलमान समेत इन एक्टर्स ने की मदद
Rajpal Yadav Salman Khan: राजपाल यादव की मदद के लिए अब बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स भी सामने आ गए हैं। ये बात उनके मैनेजर गोल्डी ने बताई है। उन्होंने ये भी बताया कि कल राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई है।

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी का पहला बयान सामने आया है। गोल्डी ने बताया कि बॉलीवुड के कई जाने-माने एक्टर्स ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस लिस्ट में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और दूसरे सेलेब्स भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, मैनेजर ने ये भी कहा कि कल कोर्ट में सुनवाई है और उन्हें उम्मीद है कि राजपाल यादव की रिहा हो जाएंगे।
किन एक्टर्स ने किया सपोर्ट?
गोल्डी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में कहा, ‘बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है। मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर था, उन्होंने भी मदद की है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ की है।’

क्या राजपाल यादव ने सरेंडर करने से पहले एक्टर्स से मदद मांगी थी?
जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर करने से पहले अपने को-एक्टर्स से मदद मांगी थी तो गोल्डी ने कमेंट करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।’
क्या सबने पैसे भेज दिए हैं?
गोल्डी ने कहा, ‘इंडस्ट्री उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। इसकी तारीफ होनी चाहिए। सबने कमिटमेंट किए हैं, लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातों-रात नहीं होते।’

अब जेल से कब रिहा होंगे राजपाल यादव?
गोल्डी ने उम्मीद जताई कि राजपाल जल्द ही रिहा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेंटली, परिवार को मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं। घर पर कई सेलिब्रेशन भी हैं, फरवरी के आखिर में फैमिली फंक्शन होने हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक बाहर आ जाएं। उम्मीद है, वह कल तक बाहर आ जाएंगे।’
कल तक कैसे बाहर आएंगे राजपाल?
डिटेल्स शेयर करते हुए, गोल्डी ने बताया, ‘कल उनकी बेल पर सुनवाई होनी है। हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिल जाएगी। उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल कर दी गई है। हम कल सुनवाई के बाद और डिटेल्स शेयर कर पाएंगे।’
राजपाल यादव को सपोर्ट करने वाले दूसरे लोग
इससे पहले सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और KRK जैसी इंडस्ट्री की हस्तियों के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत यादव ने भी सबके सामने अपने सपोर्ट का ऐलान किया था।
कब सरेंडर किया था?
चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने 5 फरवरी की शाम को आत्मसमर्पण किया था। यूं तो वह पिछले छह दिनों से जेल में हैं, लेकिन जैसे ही उनका सरेंडर करने से पहले दिया गया इमोशनल बयान, ‘न पैसे हैं और न दोस्त’, वायरल हुआ। एक के बाद एक हस्तियां उनकी मदद करने के लिए आगे आ गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन