Netflix Release In 2026 Gandhari Ghooskhor Pandat Hum Hindustani IKKA To Lust Stories 3 These New Movies Series On OTT Netflix Release In 2026: 'लस्ट स्टोरीज 3' से इक्का' तक, पूरे साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix Release In 2026: 'लस्ट स्टोरीज 3' से इक्का' तक, पूरे साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

Netflix Release In 2026: 'लस्ट स्टोरीज 3' से इक्का' तक, पूरे साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में पूरे साल रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट अनाउंस कर दी है। ये फिल्म आपको पूरे साथ फुल एंटरटेन करेगी। तो बिना देरी किए जल्दी से सेव कर लें पूरी लिस्ट कहीं आपसे मिस न हो जाए।

Priti KushwahaFri, 6 Feb 2026 05:19 PM
1/11

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने दर्शकों को साल 2026 का एक बेहतरीन तोहफा दे दिया है। जी हां, नेटफ्लिक्स ने हाल ही में पूरे साल रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट अनाउंस कर दी है। ये फिल्म आपको पूरे साथ फुल एंटरटेन करेगी। तो बिना देरी किए जल्दी से सेव कर लें पूरी लिस्ट कहीं आपसे मिस न हो जाए।

2/11

हम हिंदुस्तानी

            सैफ अली खान, प्रतीक गांधी, मिमी चक्रवर्ती और दीपक डोब्रियाल स्टारर ये फिल्म हिंदुस्तान भी नेटफ्लिक्स पर 2026 में ही रिलीज होगी। इसकी कहानी पहले इलैक्शन पर बेस्ड है।

3/11

मुसाफिर कैफे

मुसाफिर कैफे दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर ये फिल्म बनाई गई है।  जो जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

4/11

इक्का

इक्का के रिलीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर हैं। सनी देओल और अक्षय खन्ना की इस फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है जिसे देखने में भी बड़ा मजा आने वाला है। सनी और अक्षय को 29 साल बाद दोबारा स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा भी हैं।

5/11

फैमिली बिजनेस

        अनिल कपूर और विजय वर्मा की फैमिली बिजनेस भी आने वाली है। मूवी में अनिल और विजय की बाप बेटे की जोड़ी धमाल मचाएगी। इसके अलावा ये मल्टीस्टारर सीरीज एक फैमिली बिजनेस की कहानी है जो दिखाती है कि परिवार ही कैसे एक दूसरे का दुश्मन बन जाता है।

6/11

कर्तव्य

        सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय शुक्ला स्टारर ये फिल्म 'कर्तव्य' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में एक बेहद खास कैरेक्टर नजर आने वाला है, जिसे मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने प्ले किया है। सौरभ को देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं।

7/11

घूसखोर पंडित

        मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म का भी टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मनोज एक बार फिर से कॉप के किरदार में नजर आने वाले हैं। मनोज के अलावा फिल्म में नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और किकू शारदा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

8/11

गांधारी

        तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म गांधारी एक मां की कहानी है। ये भी मस्ट वॉच मूवी है। इसमें तापसी एक ऐसी मां के रोल में हैं, जो बदला लेने आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये मां किस बात का बदला ले रही है और कहानी क्या होने वाली है।

9/11

चुम्बक

        चुम्बक का इसका टीजर काफी मजेदार और दिलचस्प है। टीजर ने फैंस के एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। ये एक कॉलोनी में रहने वाले अलग- अलग परिवारों की कहानी है। इसे 'खिचड़ी' और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के मेकर जेडी मजीठिया ने बनाया है।

10/11

टोस्टर

        राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर 'टोस्टर' अपने साथ एक नई और दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है। जिसमें अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी और फराह खान जैसे कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे।

11/11

लस्ट स्टोरीज 3

'लस्ट स्टोरीज' के पहले और दूसरे सीजन की सक्सेस के बाद अब इसका तीसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। इस बार इसमें जो कहानियां दिखाई जाने वाली हैं उनका निर्देशन किरण राव, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं।