Prakash Raj Reacts To Kangana Ranaut Slamming AR Rahman Says People Are Barking कंगना रनौत को लेकर बिगड़े प्रकाश राज के बोल, बोले- लोग भौंकते हैं..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत को लेकर बिगड़े प्रकाश राज के बोल, बोले- लोग भौंकते हैं...

कंगना रनौत ने एआर रहमान को एंटी नेशनलिस्ट बताया जिसपर प्रकाश राज ने कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने कंगना को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर विवाद हो रहा है।

Fri, 6 Feb 2026 04:22 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत को लेकर बिगड़े प्रकाश राज के बोल, बोले- लोग भौंकते हैं...

एआर रहमान का स्टेटमेंट कुछ दिनों से काफी चर्चा में है जिसको लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। वहीं रहमान के उस स्टेटमेंट को लताड़ते हुए कंगना ने उन्हें एंटी नेशनलिस्ट बताया। अब प्रकाश राज ने कंगना के इस स्टेटमेंट पर गुस्सा जाहिर किया है। प्रकाश राज ने कहा कि लोग इस मुद्दे पर भौंक रहे हैं।

रहमान को लेकर क्या बोले

प्रकाश ने रहमान का उदाहरण देते हुए कहा, 'एआर रहमान के साथ क्या हुआ? पब्लिक का डिस्क्लोजर क्या है? मां तुझे सलाम..जय हो...2 ऑस्कर। उन्होंने कहा कि वह काम के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने बस इतना कहा और यह सच है।'

लोग भौंक रहे हैं

प्रकाश ने फिर कंगना के रहमान को लताड़ने पर कहा, ‘देखिए इसको लेकर क्या मुद्दा बनाया गया है। लोगों का भौंकना शुरू हो गया है। एक लेडी डायरेक्टर और एक्ट्रेस बस क्योंकि सिंगर ने उनके लिए काम नहीं किया तो वह उन्हें एंटी नेशनल कह रही हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी जो प्रोपेगेंडा मूवी है उसे क्लासिक कह रही हैं।’

कंगना ने रहमान को क्या कहा था

रहमान ने दरअसल बीबीसी एशियन नेटवर्क के एक इंटरव्यू में 'छावा' को बांटने वाली फिल्म कहा और यह भी कहा कि उन्हें धर्म की वजह से ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। इस पर कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘डियर रहमान जी मेरे भगवा पार्टी को सपोर्ट करने पर मुझे काफी भेदभाव देखने को मिला है। लेकिन मुझे यह कहना ही होगा कि मैंने आपसे ज्यादा हेटफुल इंसान नहीं देखा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने किया इस फिल्म को रिजेक्ट, विद्या बालन ने लपकी और बन गईं स्टार

रहमान ने इमरजेंसी को किया मना

कंगना ने आगे कहा था, ‘मैं आपको इमरजेंसी नरेट करना चाहती थी। नरेशन तो छोड़ो आप मुझसे मिले भी नहीं। मुझे कहा गया कि आप इस प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं होना चाहते हैं। लेकिन देखो इमरजेंसी को क्रिटिक्स द्वारा मास्टरपीस कहा गया। यहां तक कि अपोजिश पार्टी ने भी मेरी सराहना की। लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे थे। मुझे आपको लेकर सॉरी फील होता है।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।