Kangana Ranaut This Rejected Movie Made Vidya Balan Star Turned Out Superhit Movie कंगना रनौत ने किया इस फिल्म को रिजेक्ट, विद्या बालन ने लपकी और बन गईं स्टार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत ने किया इस फिल्म को रिजेक्ट, विद्या बालन ने लपकी और बन गईं स्टार

कंगना रनौत ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक फिल्म है जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि इसके बाद विद्या बालन ने वो फिल्म की और मूवी सुपरहिट हो गई थी।

Fri, 30 Jan 2026 03:51 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत ने किया इस फिल्म को रिजेक्ट, विद्या बालन ने लपकी और बन गईं स्टार

कई बार एक्टर्स करियर में ऐसा फैसला लेते हैं जो उनकी लाइफ को एक बड़े टर्निंग पॉइंट लेने से रोक देता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे कंगना रनौत ने एक फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन वही फिल्म जब विद्या बालन ने की तो उनकी किस्मत ही बदल गई। इतना ही नहीं विद्या के करियर की यह सक्सेसफुल फिल्म में से एक बन गई थी।

फिल्म रिजेक्ट करने पर क्या बोली थीं कंगना

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है द डर्टी पिक्चर। द डर्टी पिक्चर में विद्या ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। लेकिन विद्या से पहले कंगना को ये मूवी ऑफर हुई थी। कंगना ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे इस रोल को नहीं करने का कोई पछतावा नहीं है। जैसा मैं हमेशा कहती आई हूं कि द डर्टी पिक्चर एक शानदार फिल्म है। मुझे नहीं लगता कि मैं विद्या बालन से ज्यादा अच्छे ढंग से इसे निभा सकती थी। इस फिल्म में नो कमाल की हैं। लेकिन कई बार मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म से जुड़ी संभावनाओं को पहचान नहीं पाई थी।'

क्या थी फिल्म की स्टोरी

फिल्म की बात करें तो इसकी स्टोरी एक छोटे शहर की लड़की की थी जो एक्टिंग करने का अपना सपना पूरा करना चाहती है और इस दौरान वह कैसे बोल्ड रोल करने लगीं और कैसे विवादों में फंसी और फिर अकेलेपन का सामना किया। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

मिलन लूथरिया द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा था। वहीं एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म में विद्या बालन के अलावा इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान के ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना, कहा- नफरत में अंधे हो चुके हो

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो द डर्टी पिक्चर ने 107.66 करोड़ कमाए थे भारत में और वर्ल्डवाइड 116.55 करोड़ कमाए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।