dhurandhar actress sara arjun shares her latest photoshoot, users call her hot see सारा अर्जुन के फोटोशूट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, धुरंधर एक्ट्रेस की तीसरी तस्वीर पर टिकी सबकी नजरें
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसारा अर्जुन के फोटोशूट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, धुरंधर एक्ट्रेस की तीसरी तस्वीर पर टिकी सबकी नजरें

सारा अर्जुन के फोटोशूट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, धुरंधर एक्ट्रेस की तीसरी तस्वीर पर टिकी सबकी नजरें

धुरंधर से कमाल करने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है। मरून रंग की ड्रेस में कम मेकअप और ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। सारा अर्जुन का इतना रॉयल और क्लासी लुक अपने पहले नहीं देखा होगा। उनके फैंस तस्वीरों को हॉट बता रहे हैं।

Usha ShrivasSat, 10 Jan 2026 10:15 AM
1/7

सारा अर्जुन का हॉट फोटोशूट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की कास्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है जिसमें से एक सारा अर्जुन भी हैं। फिल्म में सारा ने यालिना जमाली का किरदार निभाया था जो बेहद पसंद किया गया। अब सारा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

2/7

सारा अर्जुन

धुरंधर में जर आई सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए फोटो सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है। रेड बैकलेस ड्रेस में 20 साल की सारा टॉप हीरोइन को भी मात देती नजर आ रही हैं।

3/7

सारा अर्जुन की बैकलेस ड्रेस

इस तस्वीर में सारा मरून बैकलेस ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल लेकिन क्लासी रखा हुआ है। मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ इस लुक को पूरा करने की कोशिश की गई है।

4/7

अदाओं का जादू

सारा के इस लुक को सिंपल रखा गया है लेकिन सारा खेल उन्होंने अपने एक्सप्रेशन और अदाओं के साथ खेला है। तस्वीरों में वो कभी शीशे में खुद को निहारती दिख रही हैं तो किसी दूसरी तस्वीर में अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं।

5/7

रॉयल लुक

सारा का ये फोटोशूट रॉयल लुक दे रहा है, थोड़ा सेंसुअस भी है लेकिन वल्गर नहीं लग रहा है। अदाओं के साथ ओवरड्रामा करने की कोशिश नहीं की गई है। इसलिए इन तस्वीरों को फैंस भी पसंद कर रहे हैं।

6/7

फैन फॉलोइंग

धुरंधर की सफलता के बाद सारा अर्जुन की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। सोशल मीडिया अपर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। सारा का ये हॉट अवतार भी फैंस को पसंद आ रहा है। यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें नए दौर की बड़ी हीरोइन बता दिया है।

7/7

धुरंधर 2 का इंतजार

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ सारा की जोड़ी पसंद की गई थी। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है अगले पार्ट में सारा का दमदार किरदार नजर आने वाला है। एक्ट्रेस के फैन उनका नया अंदाज देखने का इंतजार कर रहे हैं।