पहचान कौन: खलनायक बन बॉलीवुड में किया था डेब्यू, अब हॉलीवुड में दम दिखाएगा ये एक्शन हीरो
Guess The Bollywood Actor: आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्शन हीरो के बारे में बता रहे हैं जो अब इंटरनेशनल फिल्म में नजर आनेवाले हैं। इस एक्टर ने साल 2011 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दमदार एक्शन की वजह से फैंस के दिल में जगह बनाई है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्शन हीरो के बारे में बता रहे हैं जिसने साल 2011 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। ये बॉलीवुड एक्शन हीरो अब हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म के लिए एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के बदले हुए लुक को देखकर हैरान हैं। क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम?
आर्मी अधिकारी थे विद्युत के पिता
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम है विद्युत जामवाल। विद्युत जामवाल जम्मू से आते हैं। उनके पिता एक आर्मी अधिकारी थे। विद्युत जामवाल को एक्टिंग के साथ-साथ एक मार्शल आर्टिस्ट और फिल्म निर्माता हैं।
2011 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
विद्युत जामवाल हिंदी , तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। विद्युत जामवाल के करियर डेब्यू की बात करें तो उन्होंने तेलुगु फिल्म शक्ति (2011) से शुरुआत की थी। विद्युत जामवाल के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म फोर्स से डेब्यू किया था। इस फिल्म में विद्युत जामवाल विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अब विद्युत जामवाल हॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अब हॉलीवुड में दिखाएंगे दम
विद्युत जामवाल हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म स्ट्रीट फाइटर में नजर आएंगे। फिल्म से विद्युत जामवाल का लुक भी सामने आ गया है। स्ट्रीट फाइटर एक हॉलीवुड की मार्शल आर्ट फिल्म है। यह फिल्म एक जापानी वीडियो गेम कंपनी कैपकॉम के फेमस गेम स्ट्रीट फाइटर पर बनी लाइव एक्शन फिल्म है। विद्युत जामवाल के साथ इस फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, डेविड दस्तमलचियन, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, एरिक आंद्रे और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
वायरल हो रहा विद्युत का लुक
स्ट्रीट फाइटर में विद्युत जामवाल के लुक के बारे में बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने बाल्ड लुक अपनाया है। फिल्म में विद्युत जामवाल दालसिम का किरदार निभाएंगे जो भारत के केरल से आया एक योगी होगा। फिल्म में विद्युत का किरदार जबरदस्त कलारिपट्टू करता भी नजर आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन