इस गाने के शूट के वक्त ऐश्वर्या राय के कान से आ गया था खून, कोरियोग्राफर को मिला था नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला एक ऐसा गाना है जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको डोला रे डोला गाने से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं। इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।

साल 2002 में आई फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म जितनी पॉपुलर हुई थी, उतने ही लोकप्रिय इस फिल्म के गाने भी हुए थे। इस फिल्म के एक गाने डोला रे डोला से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हम आपको सुना रहे हैं। डोला रे डोला गाना बहुत सी वजह से पसंद किया जाता है। इस गाने का म्यूजिक, सेट और गाने में हिरोइनों की परफॉर्मेंस…सब कुछ ही इस गाने को खास बनाती हैं।
माधुरी और ऐश्वर्या पर फिल्माया गया गाना
डोला रे डोला गाना माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय के कान से खून बह रहा था, लेकिन ऐश्वर्या राय ने उसी हालत में उस गाने को बिना किसी को कुछ बताए शूट किया।
ऐश्वर्या के कान से इस वजह से बह रहा था खून
दरअसल, डोला रे डोला में, दोनों, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने बहुत ही भारी ज्वेलरी पहनी थी। दोनों के आउटफिट भी काफी भारे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने के शूट के दौरान ऐश्वर्या राय के ईयररिंग्स इतने भारी थे कि उनके कान खिंच रहे थे। उनके कान से खून बहने लगा था। हालांकि, ऐश्वर्या ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया और वो डांस करती रहीं। जब गाने का शूट खत्म हुआ तब उन्होंने इस बारे में टीम को बताया।

सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था डांस
डोला रे डोला गाने की बात करें तो इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। गाना तब आता है जब फिल्म में दुर्गापूजा का जश्न मनाया जा रहा होता है। डोला रे डोला में कथक और भरतनाट्यम का मिक्स देखने को मिलता है। इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए सरोज खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन