Oh Romeo Trailer Release Shahid Kapoor Tripti Dimri Chemistry Blood galliyan netizens reacts to vishal bhardwaj film शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री, मारधाड़ और गालियां…, ओ रोमियो के ट्रेलर में क्या-क्या?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री, मारधाड़ और गालियां…, ओ रोमियो के ट्रेलर में क्या-क्या?

Oh Romeo Trailer Out: विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर एक खूंखार गैंगस्टर के रोल में काफी दमदार लगे हैं। ट्रेलर से साफ है कि शाहिद की फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। 

Wed, 21 Jan 2026 03:41 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री, मारधाड़ और गालियां…, ओ रोमियो के ट्रेलर में क्या-क्या?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर लंबे वक्त के बाद विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री देखने को मिली है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। लोग कह रहे हैं कि शाहिद इस तरह का एक कमबैक तो डिजर्व करते ही थे।

तृप्ति-शाहिद की केमिस्ट्री

ट्रेलर की शुरुआक तृप्ति और शाहिद कपूर से होती है। दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखे डालकर खड़े होते हैं। इसके बाद तृप्ति का डायलॉग आता है- मोहब्बत एक बदुआ है। जो मुझे भी लगी है और आपको भी। इसके बाद अविनाश तिवारी का डायलॉग है।

नाना पाटेकर और शाहिद कपूर का होगा पंगा

इसके बाद शाहिद कपूर के डायलॉग्स आते हैं। शाहिद कपूर कहते हैं- उस्तरा से पंगा नहीं लेना, शरीर से आत्मा काटकर ले जाता है। शाहिद कपूर और नाना पाटेकर के बीच एक्शन भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर में पर्दे पर माधुरी का गाना चल रहा होता है। वहीं, आगे शाहिद और नाना पाटेकर की लड़ाई हो रही होती है। शाहिद कपूर कहते हैं- हम आपके हैं कौन। नाना पाटकर कहते हैं- माधुरी दीक्षित, जब कहूंगा नाचना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं विशाल की ये फिल्में, एक ने जीते थे 10 अवॉर्ड्स

अलग अंदाज में नजर आएंगी फरीदा जलाल

ट्रेलर में शाहिद कपूर का पागलपन देखने को मिला है। काफी लंबे वक्त बाद शाहिद कपूर अपने खूंखार रूप में वापस आ रहे हैं। इसलिए फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ओ रोमियो में आपको फरीदा जलाल का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर नजर आएंगे। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्रांत मेसी का स्पेशल अपीरियंस देखने को मिलेगा। ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन?

ओ रोमिया का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा कि अगर गाली आर्ट है तो शाहिद कपूर उसके आर्टिस्ट हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा विवाद होने वाला है। एक ने लिखा- धीरे ही सही, हिंदी सिनेमा कुछ तो बढ़िया कर रहा है। एक ने लिखा- अब तो थिएटर जाना ही पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।