Damini Kabir Singh To Darr These Bollywood Movies Hit Holi scenes from Bollywood आज भी याद किए जाते हैं इन फिल्मों के ये होली सीन्स, एक ने बदल दिया था पूरा क्लाईमैक्स
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनआज भी याद किए जाते हैं इन फिल्मों के ये होली सीन्स, एक ने बदल दिया था पूरा क्लाईमैक्स

आज भी याद किए जाते हैं इन फिल्मों के ये होली सीन्स, एक ने बदल दिया था पूरा क्लाईमैक्स

हिंदी फिल्मों में भी हमेशा से होली को बड़ी ही खास अंदाज में दिखाया जाता है। आज हम आपको ऐसी 7 होली सीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना शायद फिल्म अधूरी लगती।

Priti KushwahaSun, 1 March 2026 07:08 PM
1/8

आज भी याद किए जाते हैं इन फिल्मों के ये होली सीन्स

होली में बस कुछ ही दिन बचे हैं। होली को लेकर हर किसी में एक अलग ही जोश देखने के मिलता है। हिंदी फिल्मों में भी हमेशा से होली को बड़ी ही खास अंदाज में दिखाया जाता है। आज हम आपको ऐसी 7 होली सीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना शायद फिल्म अधूरी लगती।

2/8

शोले

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले का होली सीन कोई कैसे भूल सकता है, जब अचानक पूरे गांव में होली का जश्न मातम में बदल जाता है। मूवी में हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार जैसे कलाकार लीड रोल में थे। शोले में होली स्पेशल के तौर पर होली के दिन दिल खिल जाते हैं गीत दिखाया गया था। इसके बाद गांव में डाकू गब्बर सिंह की एंट्री होती है और फिल्म का पूरा क्लाईमैक्स बदल जाता है।

3/8

दामिनी

इस लिस्ट में मीनाक्षी शेषाद्री, ऋषि कपूर और सनी देओल स्टारर फिल्म 'दामिनी' भी है। फिल्म में होली का सीन है जिसमें सब अच्छे से होली खेल रहे होते हैं और रंग- गुलाल एक दूसरे को लगा रहे होते हैं। होली का फायदा उठाकर फैमिली के ही कुछ लोग घर में काम करने वाली नौकरानी का गैंगरेप करते हैं। इसके बाद एक तरफ जहां परिवार के लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं वहीं, दूसरी तरफ घर की बहू दामिनी यानी मीनाक्षी उसे इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ती है।

4/8

कबीर सिंह

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' का होली सीन भी काफी जबरदस्त था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे कुछ कॉलेज सीनियर स्टूडेंट कियारा को जबरदस्ती रंग लगाते हैं, जिसके बाद कबीर सिंह को इतना गुस्सा आता है कि वो उन्हें बुरी तरह से पीटता है।

5/8

डर

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म डर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल डर में होली स्पेशल सॉन्ग अंग से अंग लगाना दिखाया गया है। इसके अंत में राहुल (शाह रुख खान) जबरदस्ती किरण यानी जूही चावला को रंग लगा देता है, जो सुनील यानी सनी देओल को पसंद नहीं आता है और वह उसका पीछा करता है। इसके बाद डर की कहानी का क्लाईमैक्स चेंज हो जाता है।

6/8

मिर्जापुर

इस लिस्ट में फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर का होली सीन भी शामिल है। इसमें दिखाया गया कि होली के जश्न के दौरान झगड़ा हो जाता है। जब एक डांसर के साथ मुन्ना भैया डांस करने लगते हैं और इसके बाद दूसरे नेता जी थोड़े नाराज हो जाते हैं और बुरा मान जाते हैं।

7/8

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में कई बढ़िया सीक्वेंस देखने को मिले थे।इन्हीं में से एक था होली का सीन और उसका गाना होली। इस गाने में जहां पद्मावत और रतन का रोमांस चल रहा था वही खिलजी अपनी चाल को पलटने की तैयारी करता है।

8/8

कटी पतंग

राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर फिल्म कटी पतंग में होली स्पेशल गीत खेलेंगे हम होली गीत के बाद दोनों के बीच प्रेम कहानी का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो काफी रोमांचक नजर आता है।