नाना पाटेकर को क्यों आया गुस्सा? ओ रोमियो का ट्रेलर लॉन्च छोड़कर चले गए एक्टर
ओ रोमियो का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में पूरी की पूरी स्टार कास्ट पहुंची। इसी दौरान नाना पाटेकर की नाराजगी भी देखने को मिली। वो ट्रेलर लॉन्च से उठकर चले गए। नाना पाटेकर की नाराजगी पर विशाल भारद्वाज ने बात की।

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के लिए मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर समेत पूरी स्टार कास्ट पहुंची। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी की वजह से नाना पाटेकर नाराज हो गए और ट्रेलर लॉन्च इवेंट से चले गए। नाना पाटेकर के इवेंट से जाने को लेकर विशाल भारद्वाज ने बात की। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर उटकर गए इसका उन्हें बुरा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि नाना ऐसे ही हैं।
नाना पाटेकर की गैर मौजूदगी में एक्टर के बारे में विशाल ने की बात
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि नाना पाटेकर क्यों इवेंट से चले गए और उन्हें क्यों इस चीज का बुरा नहीं लगा। विशाल भारद्वाज ने कहा कि अगर वो होते तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन वो नहीं हैं।
नाना को बताया स्कूल का बदमाश बच्चा
विशाल भारद्वाज ने कहा, "नाना उठकर चले गए हैं, लेकिन फिर भी उनके बारे में बोलना चाहिए। नाना जो स्कूल का बदमाश बच्चा होता है, जो दूसरों को बुली करता है, जो सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और जिसके साथ सब रहना चाहते हैं…तो नाना के अंदर वो है।"
क्यों इवेंट से चले गए नाना पाटेकर?
विशाल ने कहा कि 27 साल की उनकी दोस्ती है और ये पहली बार है जो उन्होंने साथ में काम किया है। डायरेक्टर भारद्वाज ने कहा, अगर वो होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में उठे कि 1 घंटा मुझे इंतजार कराया, मैं जा रहा हूं और हमें कुछ बुरा नहीं लगा क्योंकि हमें पता है कि यही नाना को नाना पाटेकर बनाता है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे से हैंडल किया, लेकिन मुझे हैरानी नहीं होगी अगर ये एक पीआर स्टंट हुआ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बुरा इस बात का लगना चाहिए कि एक घंटा देरी हुई। ये प्रोफेशनल नहीं है। एक ने लिखा- इससे ज्यादा कुछ बोल भी नहीं सकते हैं नाना पाटेकर को।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन