Mohammed Rafi Sing This Song With Real Kinnars For Mehmood Movie And Make Everyone Stunned मोहम्मद रफी के सामने जब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए किन्नर, गाया ऐसा सुपरहिट गाना; लोग बजाते रहे तालियां, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मोहम्मद रफी के सामने जब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए किन्नर, गाया ऐसा सुपरहिट गाना; लोग बजाते रहे तालियां

मोहम्मद रफी ने वैसे अपने करियर में कई हिट सिंगर्स के साथ गाना गाया है, लेकिन एक बार वह तब हैरान रह गए जब कुछ किन्नर म्यूजिक स्टूडियो में आ गए।

Wed, 6 May 2026 06:21 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
मोहम्मद रफी के सामने जब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए किन्नर, गाया ऐसा सुपरहिट गाना; लोग बजाते रहे तालियां

मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से कई लोगों को दीवाना बनाया है। उनकी आवाज आपका दिल छू लेती थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए जो आज तक फैंस के दिल में जिंदा है। इतना ही नहीं आज की यंग जनरेशन भी उनके गानों को सुनना पसंद करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे उन्होंने रियल में किन्नर के साथ गाया था।

सज रही गली मेरी मां

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है सज रही गली मेरी मां। यह गाना कुंवारा बाप का है जिसे मोहम्मद रफी ने गाया। वहीं म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था। इसी गाने के जरिए राजेश ने म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद रफी ने इंग्लिश में भी गाए थे ये फेमस 2 गाने, आपने सुने?

किन्नर के साथ मोहम्मद रफी ने गाया गाना

अब आपको बताते हैं इस गाने से जुड़े किस्से। इस गाने का वीडियो अगर आपने देखा है तो उसमें महमूद दिख रहे हैं और कुछ किन्नर इस गाने को गा रहे हैं। अब इस गाने को ओरिजनल दिखाने के लिए महमूद रियल के किन्नर को लेकर स्टूडियो में ले आए और उनसे गाना गाने को कहा। मोहम्मद रफी पहले थोड़ा हैरान हो गए थे और वह थोड़ा संकोच में थे क्योंकि वह घबरा थे। महमूद, रफी साहब के शर्मीले नेचर के बारे में जानते थे इसलिए उन्होंने सिंगर को समझाया और फिर ये गाना गाया गया। गाने की रिकॉर्डिंग के बाद सभी तालियां बजाते रहे।

बड़ा हिट था यह गाना

जब यह गाना रिलीज हुआ तो इतना बड़ा हिट हुआ कि आज तक इस गाने को खुशी के ओकेशन में बजाया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद रफी का वो गाना जिसे गाते हुए गले से निकल गया था खून

काफी इमोशनल स्टोरी थी फिल्म की

महमूद जिन्होंने हमेशा सबको अपनी कॉमेडी से हंसाया है, इस फिल्म में उनके कई ऐसे सीन थे जिन्हें देखकर सब रो पड़े थे। फिल्म का एक सीन था जहां महमूद अपने पोलियो से जूझ रहे बेटे को स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन में लेकर जाते हैं और जब उनका बेटा फिनिश लाइन तक नहीं जा पाता तो वह खुद भागते हैं। इस सीन ने सबकी आंखों में आंसू ला दिए थे।

महमूद थे शानदार डायरेक्टर

महमूद ने अपने करियर में एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों को डायरेक्ट किया जिसमें भूत बंगला, कुंवारा बाप, दुश्मन दुनिया का शामिल है। उनकी डायरेक्टेड मूवी में कॉमेडी से ज्यादा इमोशनल स्टोरी होती थी।

महमूद की आखिरी फिल्म और निधन

महमूद की लास्ट मूवी घर बाजार थी जो साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह फिल्मों से दूर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे। वहीं साल 2004 में फिर 23 जुलाई को महमूद इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

मोहम्मद रफी के सुपरहिट गाने

वहीं मोहम्मद रफी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अभी मा जाओ छोड़कर, लिखे जो खत तुझे, गुलाबी आंखें, ओ हसीना जुल्फों वाली, चाहे कोई मुझे जंगली कहे, बदन पे सितारे लपेटे हुए, चाहूंगा मैं तुझे सांझ संवेरे, बहारों फूल बरसाओ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

लता और आशा के साथ गाए ज्यादा गानें

रफी साहब ने लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ कई हिट गाने गाए हैं और उनकी आवाज में गाए हुए गाने ज्यादातर देव आनंद और दिलीप कुमार पर फिल्माए गए थे।

रफी के निधन पर हुआ कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं हुआ

अपने गानों से सबके दिल में बंसने वाले मोहम्मद रफी का निधन हार्ट अटैक से 31 जुलाई 1990 में निधन हो गया था। मोहम्मद की दीवानगी इस कदर थी कि जब उनका निधन हुआ था तब भारी बारिश के बावजूग 10 हजार से ज्यादा लोग उन्हें आखिरी विदाई देने आए थे। ऐसा पहली बार हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।