Mithun Chakraborty Defends Dhurandhar 2 Amid Propaganda Claims Said Bengal Files Ko Release Hone Nahi Diya 'इसे भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए था...', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, कहा- 'बड़े दुख की बात है...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'इसे भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए था...', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, कहा- 'बड़े दुख की बात है...'

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के बीच,   को दर्शकों के एक तबके की आलोचना का भी सामना कर रही है। कुछ लोगों ने इसे एक प्रोपेगैंडा  फिल्म करार दिया है। ऐसे में स्टार्स इस पर अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस पर अपने विचार साझा किए हैं।

Thu, 2 April 2026 10:11 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'इसे भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए था...', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, कहा- 'बड़े दुख की बात है...'

आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी इस वक्त बवाल काट रही है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इस मूवी में हमजा के रोल में रणवीर को काफी पसंद किया जा रहा है। 'धुरंधर:द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस, क्रिटिक्स ही नहीं स्टार्स भी अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के बीच, को दर्शकों के एक तबके की आलोचना का भी सामना कर रही है। कुछ लोगों ने इसे एक "प्रोपेगैंडा" फिल्म करार दिया है। ऐसे में स्टार्स इस पर अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस पर अपने विचार साझा किए हैं।

'धुरंधर' को भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए था

हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी 2025 में आई 'द बंगाल फाइल्स' पर अपनी बात रखी कि उसे रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई थी। मिथुन ने कहा कि अगर उनके प्रोजेक्ट को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, तो 'धुरंधर 2' को भी रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। उन्होंने आगे बताया कि "प्रचार" के आरोप फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आए। एक्टर ने एजेंसी से बात करते हुए कहा, "द बंगाल फाइल्स' को रिलीज होने नहीं दिया गया, इससे बड़ी क्या बात करेंगे? अब 'धुरंधर' को भी प्रोपेगेंडा कहते हैं, तो 'धुरंधर' को भी रोक लेते ना? 'धुरंधर' रिलीज हुई, और अब आप कहते हो कि प्रोपेगेंडा है, लेकिन 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज तक नहीं होने दिया। उसके खिलाफ में जाके, फिल्म को रिलीज तक होने नहीं दिया बंगाल। इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्द बदं होने वाला है पॉपुलैर टीवी शो 'नागिन 7' ? समाने आई चौंकाने वाली वजह

लेकिन 'धुरंधर' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि 'द बंगाल फाइल्स' नोआखली दंगों पर आधारित थी, जो आजादी से पहले हुई एक ऐतिहासिक घटना थी, फिर भी फिल्म को रिलीज होने की अनुमति नहीं दी गई। आगे आदित्य धर निर्देशित फिल्म का बचाव करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'तो दादागिरी, जो बोलना है बोलिए, लेकिन 'धुरंधर' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतने लोगों ने पिक्चर देखी होगी तब ना। हर संप्रदाय के लोगों ने देखी है, तारीफ की है, और दो-तीन बार देखने के बाद ही पिक्चर का ये बिजनेस होता है।' बता दें कि इससे पहले, अनुपम खेर और राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वाले लोगों की आलोचना की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMKOC: आखिर क्या हुआ था जब दिशा वकानी आखिरी बार आईं थी सेट पर, जेनिफर बोली…

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोर कुमार ने नहीं चुकाई थी कैंटीन की उधारी, फिर इसी पर बना दिया ये गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।