Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Jennifer Mistry Bansiwal Revealas Daya Ben Aka Disha Vakani Wants To Came In Show TMKOC: आखिर क्या हुआ था जब दिशा वकानी आखिरी बार आईं थी सेट पर, जेनिफर बोली- उनके और असित मोदी के बीच...
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTMKOC: आखिर क्या हुआ था जब दिशा वकानी आखिरी बार आईं थी सेट पर, जेनिफर बोली- उनके और असित मोदी के बीच...

TMKOC: आखिर क्या हुआ था जब दिशा वकानी आखिरी बार आईं थी सेट पर, जेनिफर बोली- उनके और असित मोदी के बीच...

अभी भी फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि दया के रोल के में दिशा वकानी ही वापसी करेंगी। फिलहाल ऑडियंस की ये विश पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Priti KushwahaMon, 30 March 2026 06:16 PM
1/8

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसने सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

2/8

जेनिफर अब इस शो को हिस्सा नहीं

एक ऐसी ही किरदार इस शो की रही हैं रोशन सोढ़ी। इस रोल को जेनिफर मिस्त्री ने निभाया था। फिलहाल वो जेनिफर अब इस शो को हिस्सा नहीं हैं। जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

3/8

जेनिफर मिस्त्री

ऐसे में अब जेनिफर ने बॉलीवुड बबल संग अपने हालिया इंटरव्यू में तारक मेहता शो और उसके कलाकारों को लेकर खुलकर बात की है। जेनिफर ने शो की जान यानी दया बेन की वापसी पर जो कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

4/8

2021 में सेट आईं थीं दिशा वकानी

जेनिफर ने बताया कि दया यानी दिशा वकानी 2021 में सेट पर बात करके गई थी कि वो शो में वापस आ रही है। अगले दिन उसका शूट था वो ड्रेस तक चेक करके गई, लेकिन फिर क्या हुआ मालूम नहीं वो दोबारा शूट पर आई ही नहीं।

5/8

परिवार ने इन चीजों पर लगाया था रोक

जेनिफर ने ये भी बताया कि जो हमने सुना था कि उसके परिवार के तरफ से कुछ पाबंदियां था कि वो संडे को शूट नहीं करेगी, नाईट शूट नहीं करेगी और ज्यादा घंटे शूट नहीं करेगी।

6/8

घर पर जाकर सूट करने की कही थी बात

अब थोड़ा बहुत तो किया जा सकता है, लेकिन इतना भी कोई कैसे करेगा। हालांकि, मैंने और सोनालिका ने सोचा था कि असित जी को बोलते हैं कि इस शो को दिशा ने इतना दिया और दया ऐसा कैरेक्टर कि उसके घर पर जाकर शूट करो।

7/8

बीच में आया ईगो

लेकिन हमको जो लगता है कि उनका ईगो आढ़े आ गया कि हम उसके घर जाकर क्यों शूट करेंगे। शो मेरा है हम इसके घर जाकर क्यों शूट करें।

8/8

फैंस को है दया का इंतजार

हालांकि, अभी भी फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि दया के रोल के में दिशा वकानी ही वापसी करेंगी। फिलहाल ऑडियंस की ये विश पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।