Mirzapur Movie Shooting Begins First Look Video Shows Ali Fazal Gripping Look शुरू हुई 'मिर्जापुर मूवी' की शूटिंग, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, धांसू अवतार में दिखे गुड्डू भइया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शुरू हुई 'मिर्जापुर मूवी' की शूटिंग, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, धांसू अवतार में दिखे गुड्डू भइया

Mirzapur Movie: कालीन भइया से लेकर गुड्डू और मुन्ना तक इस बार सभी एक्टर्स और उनका भौकाल आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। अली फजल ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

Wed, 24 Dec 2025 11:55 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
शुरू हुई 'मिर्जापुर मूवी' की शूटिंग, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, धांसू अवतार में दिखे गुड्डू भइया

मिर्जापुर भारत की पहली वेब सीरीज है, जिसे बढ़ाते हुए मेकर्स इस पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अमूमन किसी फिल्म के हिट होने पर बाद उसकी वेब सीरीज या एनिमेटेड शोज लाए जाते हैं। 'मिर्जापुर मूवी' का अनाउंसमेंट तो बहुत पहले ही किया जा चुका था, लेकिन अब इसका फर्स्ट लुक वीडियो भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर अली फजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें वह 'गुड्डू भइया' वाले अवतार में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिखा गुड्डू भइया का लुक

फिल्म की शूटिंग अभी राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है। जो प्रोमो वीडियो जारी किया गया है उसमें एक विशालकाय सेट लगा नजर आ रहा है और अली फजल गुड्डू भइया वाले लुक में चलते हुए जा रहे हैं। एक कैमरा उन्हें फॉलो कर रहा है और फिर बीच में कुछ सेकंड की झलक उनके चेहरे की दिखाई जाती है। फिर वही रौबदार और सनकी अवतार जिसे दर्शक सालों से जानते हैं। मिर्जापुर-2 को लेकर दर्शक सुपर एक्साइटेड हैं, लेकिन देखना यह है कि क्या यह सिनेमाघरों में वेब सीरीज वाला जादू चला पाएगी।

'खामोशी शब्दों से ज्यादा बोलती है'

फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो की बात करें तो इसमें कोई डायलॉग नहीं है, बस बैकग्राउंड से फिल्म खलनायक का एक डायलॉग प्ले होता सुनाई पड़ता है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ गुड्डू के अवतार में अली फजल आगे बढ़ते नजर आते हैं, और बैकग्राउंड में नजर आता है विशाल सेट। क्लिप यह भी हिंट देती है कि फिल्म कितने व्यापक स्तर पर बनने वाली है। अली फजल ने बताया, “गुड्डू भइया की दुनिया में कदम रखना हमेशा ही बहुत इन्टेंस होता है। इस किरदार का अपना भार है और इसकी खामोशी शब्दों से ज्यादा बोलती है।”

कैप्शन में अली फजल ने क्या लिखा

अली फजल ने कहा, "जैसलमेर में शूटिंग ने कहानी में एक अलग ही टैक्सचर जोड़ दिया है और यह उस सफर की एक छोटी सी झलक है। अभी आगे बहुत कुछ आने वाला है और मैं ऑडियंस के इसे फील करने का इंतजार नहीं कर पा रहा।" वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मिर्जापुर फिल्म। शूटिंग शुरू हो गई है। राजस्थान शेड्यूल जारी है। जैसलमेर और जोधपुर इस बेशुमार प्यार और खातिरदारी के लिए शुक्रिया जिसकी कोई सीमाएं नहीं हैं। आपने हमें अपना समझा... सभी होटलों ने ढेर सारा प्यार दिया और घर जैसा महसूस कराया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिर्जापुर के मुन्ना भइया पर हावी हो गया था रोल, रात में दबोच ली पत्नी की गर्दन..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।