किरदार में इस कदर खो गए थे मिर्जापुर के मुन्ना भइया, रात में अचानक दबोच ली थी पत्नी की गर्दन और...
दिव्येंदु शर्मा पर इस कदर हावी हो गया था उनका किरदार। रात में सोते हुए अचानक दबोच ली पत्नी की गर्दन। राधिका आप्टे ने बताया ऐसी चीजें क्यों हो जाती हैं।

एक्टर्स के बारे में कहा जाता है कि वह कई बार अपने किरदार में इतने ज्यादा खो जाते हैं, कि असर उनकी असल जिंदगी पर भी दिखने लगता है। मिर्जापुर में मुन्ना भईया और प्यार का पंचनामा में लिक्विड का रोल कर चुके एक्टर दिव्येंदु शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो चुका है। दिव्येंदु शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका एक किरदार उनके ऊपर इतना हावी हो गया था कि उन्होंने एक रात सोते हुए अपनी पत्नी का गला दबोच लिया था। हालांकि उसके बाद वह काफी वक्त तक गिल्ट में रहे।
नींद में दबोच ली थी पत्नी की गर्दन
दिव्येंदु शर्मा ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में बताया, “हम स्कॉटलैंड में शूट कर रहे थे और मेरी वाइफ आकांक्षा भी थी मेरे साथ। तो उसमें इतना मैं दिमाग में वो था कि रात को सोते हुए एक दिन मुझे नींद में पता नहीं चला और मैंने उनका गला पकड़ लिया। फिर अचानक इस घटना और किरदार ने मुझे बहुत ज्यादा डिस्टर्ब कर दिया। वो फिल्म एक पति-पत्नी के बारे में थी। उनकी पहचान और बाकी चीजें। तो उसमें मुझे बड़ा अजीब सा, लेकिन हां, ऐसी चीजें होती हैं।”
राधिका आप्टे ने बताई इसकी वजह
दिव्येंदु शर्मा के साथ इसी इंटरव्यू में मौजूद रहीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने बताया कि मुझे लगता है इस तरह की चीजें इसलिए होती हैं क्योंकि लोग आपसे ओवरटाइम करवाते हैं। मुझे लगता है इसीलिए इस तरह की चीजें हो जाती हैं। राधिका आप्टे ने बताया कि एक्टर्स हों या फिर EP उन्हें कई बार इतना काम करवाया जाता है कि महीनों निकल जाते हैं उन्हें पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है। बता दें कि राधिका आप्टे को जहां ओटीटी क्वीन कहा जाता है, वहीं दिव्येंदु शर्मा ने कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं जो हमेशा के लिए यादगार हो गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन