Meet Shah Rukh Khan first heroine Alka Amin work on Doordarshan show Dil Dariya She Work In Mirzapur Also ये एक्ट्रेस है शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 'मिर्जापुर' ने दिलाई पहचान, अब पहचानना होगा मुश्किल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ये एक्ट्रेस है शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 'मिर्जापुर' ने दिलाई पहचान, अब पहचानना होगा मुश्किल

क्या आप शाहरुख की पहली एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जो पहली बार पर्दे पर उनकी हीरोइन बनी थी। अगर नहीं तो चलिए तो हम आज आपको उनके बारे में बताते हैं कि वो कौन हैं और अब क्या कर रही हैं।

Fri, 27 Feb 2026 03:02 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
ये एक्ट्रेस है शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 'मिर्जापुर' ने दिलाई पहचान, अब पहचानना होगा मुश्किल

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करना लगभग हर एक्ट्रेस का सपना है। अब तक उनके साथ कई बड़ी एक्ट्रेसेस स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप शाहरुख की पहली एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जो पहली बार पर्दे पर उनकी हीरोइन बनी थी। अगर नहीं तो चलिए तो हम आज आपको उनके बारे में बताते हैं कि वो कौन हैं और अब क्या कर रही हैं।

ये हैं शाहरुख की पहली हीरोइन

शाहरुख खान की हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि जानी मानी अभिनेत्री अलका अमीन हैं। 1980 के दशक के अंत (1988) के टीवी धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली अलका ने अपने करियर में छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों और वेब सीरीज तक में काम किया है।

अलका अमीन

इस शो में अलका बनीं थीं शाहरुख की हीरोइन

अलका अमीन ने साल 1988 के टीवी सीरियल 'दिल दरिया' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इसे मशहूर निर्देशक लेख टंडन ने बनाया था। यह वही दौर था जब शाहरुख 'फौजी' और 'दिल दरिया' जैसे शोज से अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। लेख टंडन को ही शाहरुख खान को टेलीविजन के लिए खोजने का श्रेय दिया जाता है।

शो में निभाया शाहरुख की पत्नी का रोल

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'दिल दरिया' शो में अलका अमीन ने शाहरुख के किरदार 'नंदू' की पत्नी 'कांथा' का रोल निभाया था। उस समय उन्हें अलका सक्सेना के नाम से जाना जाता था। एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि अलका असल जिंदगी में शाहरुख खान से चार साल बड़ी हैं। चूंकि 'दिल दरिया' वह पहला शो था, जिसे शाहरुख ने साइन किया था, इसलिए तकनीकी रूप से अलका अमीन को शाहरुख खान की पहली हीरोइन कहा जा सकता है। बता दें कि इस शो के सभी एपिसोड YouTube पर प्रसार भारती आर्काइव्स चैनल पर मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'फासला' के बाद अक्षय का पुराना डांस वीडियो वायरल, इंटरनेट पर उड़ा रहा गर्दा

अलका अमीन का एक्टिंग करियर

शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने के बावजूद अलका अमीन को बड़े पर्दे पर दोबारा वापसी करने में लंबा वक्त लगा। 'दिल दरिया' के बाद उन्होंने लगभग 15 साल का ब्रेक लिया और 2003 में फिल्म 'स्वराज' से वापसी की। इसके अलावा उन्होंने 'दम लगा के हईशा' 'केदारनाथ', 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों और 'निर्मल पाठक की घर वापसी' व 'चाचा विधायक हैं हमारे' जैसे शोज में काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक्ट्रेस की वजह से शुरू हुई थी शाहरुख खान-गौरी खान की लव स्टोरी

'मिर्जापुर 3' में आईं नजर

बता दें कि इसके अलावा अलका अमीन 'मिर्जापुर 3' में भी नजर आई हैं। उन्होंने प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में 'सलोनी भाभी' के रूप में नेहा सरगम की सास 'गीता त्यागी' का किरदार निभाया है। इस शो में अलका अमीन ने भी अपनी सशक्त एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में छाए शाहरुख खान, साउथ के इस धुरंधर को पछाड़ निकले आगे

इस तरह अलका को मिला था पहला शो

अलका अमीन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'उस समय शाहरुख की पहली फिल्म भी मेरे सामने थी। मैं एनएसडी में ड्रामा स्कूल में पढ़ रही थी। लेख टंडन दिल्ली आए और उन्होंने कहा कि वह एक शो बना रहे हैं। वह एक सज्जन व्यक्ति थे। उन्होंने मुझसे एक लाइन बोलने को कहा और मैंने बोल दी। मैंने कुछ बोलीं लाइनें और उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें चाय पिलाई। आप अपना काम करते रहिए। यही उनका मेरे प्रति प्रेम था।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।