इस टॉप एक्ट्रेस की वजह से शुरू हुई थी शाहरुख खान-गौरी खान की लव स्टोरी, कभी गोविंदा संग अफेयर को लेकर रही चर्चा में
नीलम कोठारी आखिरी बार OTT वेब सीरीज 'बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई थीं। वह अपने BFFs भावना पांडे और महीप कपूर के साथ अक्षय कुमार के होस्ट किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में भी एक मजेदार अपीयरेंस करती नजर आएंगी।

80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में रही हैं। नीलम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। हाल ही में नीलम 'इंडियन आइडल' के मंच पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं। ऐसे में नीलम ने शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। नीलम ने बताया इन दोनों की शादी उनकी वजह से हुई।
'मैं और गौरी आज तुम्हारी वजह से साथ हैं'
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास एपिसोड 'सीजन ऑफ लव' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची नीलम ने मंच पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने शाहरुख खान संग अपनी एक बात शेयर की। नीलम ने बताया कि कुछ समय पहले शाहरुख खान ने खुद उन्हें एक पुरानी याद दिलाई थी। नीलम ने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा था-'जानती हो नीलम, गौरी और मेरी शादी की एक वजह तुम भी हो।'
मेरी फिल्में देखने जाते हैं शाहरुख-गौरी
नीलम ने इस बात को विस्तार में बताते हुए कहा कि शाहरुख खान ने उन्हें इस खूबसूरत कहानी के बारे में और बताया, 'वह मुझे बता रहे थे कि जब मैं फिल्में कर रही थी, तो वह मेरे बहुत बड़े फैन थे, और गौरी भी बहुत बड़ी फैन थीं। इसलिए वे दोनों साथ में मेरी फिल्में देखते थे। इसी तरह उनका रोमांस शुरू हुआ। वे एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। वो मेरी फिल्म देखने साथ गए थे, और मुझे इस बारे में पता नहीं था।'
गोविंदा संग हिट रही जोड़ी
नीलम कोठारी की बात करें तो, यह एक्ट्रेस रोमांटिक और फैमिली ड्रामा में अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में नीलम की जोड़ी गोविंदा और चंकी पांडे के साथ ब्लॉकबस्टर मानी जाती थी। उन्होंने 'लव 86', 'इल्जाम', 'आग ही आग' और 'एक लड़का एक लड़की' जैसी सफल रोमांटिक फिल्में दीं। नीलम कोठारी आखिरी बार OTT वेब सीरीज 'बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई थीं। वह अपने BFFs भावना पांडे और महीप कपूर के साथ अक्षय कुमार के होस्ट किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में भी एक मजेदार अपीयरेंस करती नजर आएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन