Mardaani 3 Box Office Day 17: रविवार को 'मर्दानी 3' का नहीं चला जादू, इतने में सिमटी कमाई, जानें- अब तक का टोटल
'मर्दानी 3' की बात करें तो ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज का दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में 'मर्दानी 3' ने भी फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीता। 'मर्दानी 3' की बात करें तो ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 17वें दिन कितना कमा डाला।
इन फिल्मों से है रानी की है टक्कर
'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। वहीं, अब इसका सामना शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से है। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।
संडे को फिर बिगड़ा 'मर्दानी 3' का गेम
'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, शनिवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन संडे को ये फिरे डगमगाई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन 'मर्दानी 3' ने 1.05 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 44.20 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन
| ओपनिंग डे | 4 करोड़ रुपये |
|---|---|
| फर्स्ट वीक | 26.3 करोड़ रुपये |
| सेकेंड वीक | 14.6 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 0.60 करोड़ रुपये |
| डे 16 | 1.65 करोड़ रुपये |
| डे 17 | 1.05 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 44.20 करोड़ रुपये |
क्या है फिल्म की कहानी
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की कहानी बुलंदशहर से शुरु होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है। दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है। एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है। इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है। इस मूवी का एंड आपको हिलाकर रख देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन