Malaika Arora vs Arjun Kapoor Education Qualification Know how much educated they are मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? 11वीं में फेल हुआ था ये सेलेब, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? 11वीं में फेल हुआ था ये सेलेब

Malaika Arora vs Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आज भी दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाता है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में से किसने ज्यादा पढ़ाई की है। 

Fri, 16 Jan 2026 02:25 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? 11वीं में फेल हुआ था ये सेलेब

Bollywood Celeb Education Qualification: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। यूं तो मलाइका और अर्जुन अब रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन हाल ही में दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा उनकी जिंदगी का इम्पॉर्टेंट पार्ट रहेंगे। यही कारण है कि आज इन दोनों की बात कर रहे हैं और आपको इनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन बताने जा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल और ठाणे के होली क्रॉस हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने चर्चगेट के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की थी। मॉडल और एक्ट्रेस बनने से पहले मलाइका एमटीवी इंडिया में वीजे थीं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत दौर में कई सारे शोज काे होस्ट भी किया था।

मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर 11वीं फेल हैं। ये बात उन्होंने खुद बताई थी। ‘सिंघम अगेन’ के सक्सेसफुल होने के बाद अर्जुन कपूर ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया था और बताया था कि जब वह 11वीं क्लास में फेल हो गए तब उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने पढ़ाई छोड़ने के बाद अपनी पहली फिल्म ‘इशकजादे’ साइन की थी। ‘इशकजादे’ की रिलीज से 40 दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था। अभी वह अपनी मां के जाने के गम से उभरे भी नहीं थे और उन्हें फिल्म को प्रमोट करने के लिए इवेंट्स अटेंड करने पड़ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?
ये भी पढ़ें:सृति झा या दिव्यांका त्रिपाठी, किस टीवी एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।