Disha Patani vs Mouni Roy Education Qualification in Hindi know who is more educated दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?

Bollywood Actress Education Qualification: दिशा पाटनी और मौनी रॉय के करियर और फिल्मों के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं। इसलिए आज हम आपको उनकी पढ़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Mon, 12 Jan 2026 12:46 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?

दिशा पाटनी और मौनी रॉय बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों अक्सर साथ में फोटोज पोस्ट करते और साथ में छुट्टियां मनाते नजर आती हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है। बता दें, दोनों में से एक एक्ट्रेस जर्नलिज्म में तो दूसरी इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने वाली थी।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में मेजर थीं और अब एक फिटनेस कोच-कम-आंत्रप्रेन्योर हैं। वहीं दिशा एक्ट्रेस और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। उनके एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। हालांकि, दूसरे साल में आने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

दिशा पाटनी

मौनी रॉय

मौनी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की रहने वाली हैं। 16 साल की उम्र में वह दिल्ली आ गई थीं। स्कूल खत्म करने के बाद मौनी ने मिरांडा हाउस में एडमिशन लिया था क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि वह गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करें। फिर उन्होंने मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया के मास कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया। हालांकि, उन्होंने बीच में ही ये कोर्स छोड़ दिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चली गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सृति झा या दिव्यांका त्रिपाठी, किस टीवी एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?
ये भी पढ़ें:अभिषेक या ऐश्वर्या, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक बनना चाहता था आर्किटेक
मौनी रॉय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।