Spoiler: अनुपमा में आएंगे ये 2 महाट्विस्ट! होगा राजा-परी का तलाक, अंश ने पकड़ी गौतम की दुखती रग
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में आगे एक नहीं बल्कि एक साथ दो तलाक देखने को मिल सकते हैं। रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे क्या कुछ देखने को मिलने वाला है, जानिए।

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो महाट्विस्ट आएंगे। माही और गौतम की शादी के दिन कुछ ऐसी चीजें होंगी जिसके बाद हो सकता है कि अनुपमा के परिवार में दो तलाक देखने को मिलें। राजन शाही प्रोडक्शन के इस सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि माही और गौतम की शादी में अनुपमा को 440 वोल्ट का झटका लगेगा। दरअसल वसुंधरा कोठारी अनुपमा को एक कागज पकड़ाएगी।
अनुपमा को तलाक के कागज देगी वसुंधरा
अनुपमा यह कागज खोलकर देखेगी तो उसके होश उड़ जाएंगे। वो पूछेगी कि यह क्या है तो वसुंधरा कोठारी कहेगी कि आप तो इस कागज तो अच्छी तरह पहचानती होंगी, आपके घर में तो इस चीज का पुराना रिवाज रहा है। दरअसल वसुंधरा कोठारी, मीता और पराग कोठारी ने मिलकर राजा और परी का तलाक का कागज तैयार करवाया होगा। जहां एक तरफ वसुंधरा को इस बहाने अनुपमा के परिवार से एक रिश्ता कम करने का मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मीता को भी बदला निकालने का मौका मिल रहा है।
अंश ने पकड़ी गौतम गांधी की दुखती रग
घर परिवार के सभी बड़े अपने बदले निकालने में लगे हुए हैं, लेकिन कोई इस बारे में नहीं सोच रहा है कि जिन रिश्तों को तुड़वाया जा रहा है उन रिश्ते वालों से भी इस बारे में बात की जाए। जहां एक तरफ माही और गौतम की शादी के दिन परी और राजा की शादी टूटने की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं दूसरी तरफ जिस वक्त गौतम गांधी जयमाला के लिए जा रहा होगा, तब अंश उसके कान में कुछ ऐसा कहेगा कि उसके पांव तले जमीन खिसक जाएगा। अगर अंश ने यह काम कर दिया तो घर में दूसरा तलाक भी पक्का है।
अंश का मुंह बंद करवाएगा गौतम गांधी
वसुंधरा कोठारी को छोड़कर परिवार में कोई भी गौतम को पसंद नहीं करता है। अंश शादी के दिन गौतम गांधी को बताएगा कि उसे उस घोटाले के बारे में पता चल चुका है जो उसने कंपनी में किया है। अंश कहेगा कि वो इस बारे में सभी को बता देगा। अंश की बात सुनकर गौतम के होश उड़ जाएंगे। लेकिन अब देखना यह है कि क्या अंश गौतम की पोल खोल देगा और घर में दो तलाक होंगे या फिर गौतम फिर अंश से बदला लेने के लिए और उसका मुंह बंद कराने के लिए कोई घटिया कदम उठाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन