'उसके अंदर कुछ टूटा होगा तभी उन्होंने...' लकी अली ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर कही दिल की बात
सिंगर लकी अली का नाम भारतीय पॉप और सूफी संगीत की दुनिया में बेहद खास है। लकी अली जाने माने कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं। महमूद ने सालों तक अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई और आज भी उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद किया जाता है।

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह बीते कुछ दिनों से अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर के इस फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। अरिजीत के इस फैसले पर अब तक कई जहां कई सेलिब्रिटीज के लगातार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। अब तक श्रेया घोषाल, चिन्मयी और शिल्पा राव समेत कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है। ऐसे में अब अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले पर म्यूजिशियन लकी अली ने रिएक्ट किया है। लकी ने कहा कि अरिजीत के भीतर कुछ न कुछ ऐसा जरूर हुआ होगा जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि उन्होंने उनके इस फैसले का पूरी तरह से सपोर्ट भी किया। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?
उसके अंदर कुछ टूटा होगा
लकी अली ने हाल ही में न्यूज एजेंसी PTI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान लकी अली ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अरिजीत का यह कदम शायद बहुत पर्सनल वजह से उठाया गया होगा और इसे जज करने के बजाय सम्मान दिया जाना चाहिए। लकी ने कहा, 'यह समझने के लिए कि एक म्यूजिशियन असल में कैसा महसूस कर रहा है, आपको उसकी जगह पर खड़े होकर सोचना होगा। और अगर उसने ऐसा कोई कदम उठाया है, तो जरूर उसके अंदर कुछ टूटा होगा। जब अरिजीत ने यह स्टैंड लिया, तो मैं उनसे पूरी तरह सहमत था। और यह कोई नुकसान नहीं है। वह पक्का गाना गाएगा, और खुद को एक्सप्रेस करेगा, लेकिन वह उन हालातों में ऐसा नहीं करेगा जो पहले थे। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा, जैसे हमने बनाया है; हमने अपना रास्ता खुद बनाया है।'
आपको कुछ भी थाली में परोस कर नहीं दिया जाता
लकी ने म्यूजिक करियर बनाने की असलियतों पर भी बात की, और बताया, 'आपको कुछ भी थाली में परोस कर नहीं दिया जाता; आपको अपना काम सबसे अच्छे तरीके से पेश करना होता है और आप जो कर रहे हैं, उस पर आपको यकीन होना चाहिए। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं और उस मुश्किल को पार कर लेते हैं, तो यह थोड़ा आसान हो जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि रास्ता आसान हो जाता है। उस लिहाज से, आगे बढ़ना और फिर ज्यादा काम करना आसान होता है।'
अरिजीत अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर नहीं करेंगे काम
बता दें कि अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को इतने सालों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।' अरिजीत के इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है।
कौन हैं लकी अली?
सिंगर लकी अली का नाम भारतीय पॉप और सूफी संगीत की दुनिया में बेहद खास है। लकी अली जाने माने कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं। महमूद ने सालों तक अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई और आज भी उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद किया जाता है। बता दें कि लकी अली 90 के दशक में जब इंडी-पॉप का दौर था, उस समय वो 'ओ सनम' जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। लकी अली सफरनामा, एक पल का जीना, ना तुम जानो ना हम, कितनी हसीन जिंदगी, गोरी तेरी आंखें और कभी ऐसा लगता है जैसे सदाबहार ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के अलावा लकी बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन