'रात 2:15 बजे के नाइट क्लब में पहुंचे थे सलमान और फिर सबके क्रेडिट कार्ड...' फेमस ब्लॉगर ने सुनाया सालों पुराना किस्सा
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान की इस फिल्म के रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जो 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा हो भी क्यों न सलमान भी अपने फैंस के साथ जुड़ने का एक भी मौका हाथ से जाना नहीं देते। इसी बीच अब एक फेमस ब्लॉगर ने सलमान खान के युवा दिनों को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि सलमान ने एक बार नाइट क्लब में एंट्री मारी थी और देखते ही देखते अचानक माहौल एकदम बदल गया। आइए जानते हैं कौन है वो ब्लॉगर और क्या हुआ था नाइट क्लब में उस रात?
सलमान नाइटलाइफ के दीवाने थे
सलमान खान को लेकर मजेदार किस्सा किसी और ने नहीं बल्कि फेमस ब्लॉगर मालिनी अग्रवाल ने शेयर किया है। हाल ही में मालिनी ने बताया कि सलमान जब नाइट क्लब में एंट्री मारते थे तब वहां का पूरा माहौल ही चेंज हो जाता था। वो खुद नाइटलाइफ के दीवाने थे और खुद बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित किया करते थे। यही नहीं सलमान अपना ही नहीं बल्कि दूसरों के बिल भी खुशी-खुशी चुका दिया करते थे। मालिनी ने एक ऐसी ही रात का किस्सा सुनाया। मालिनी ने बताया कि सलमान खान उन दिनों पार्टी की जान होते थे। साथ ही मालिनी ने बताया उस वक्त लोगों के पास स्मार्टफोन तक नहीं हुआ करते थे ये तब की बात है। वहीं, एक बार सलमान ने एक आम रात को कैसे सबके लिए एक शानदार जश्न में बदल दिया था।
सलमान की एंट्री के साथ ही बदल गया था
इन कॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल पर उस रात का किस्सा शेयर करते हुए मालिनी ने बताया, 'एक आम मंगलवार को, मैं और मेरे दोस्त चाइना हाउस नाम के एक क्लब में थे और मंगलवार को लगभग 2:15 बजे, लाइटें जल गई, तो हमें लगा कि शायद यह बंद हो रहा है, इसलिए हम बिल दे रहे थे। जैसे ही हम दरवाजे से बाहर निकल रहे थे, अचानक लाइटें धीमी हो गईं और म्यूजिक वापस बजने लगा। तो हमने सोचा, 'क्या हुआ?' और तभी सलमान खान अंदर आ गए।'
लोगों से लिए उनके क्रेडिट कार्ड
इसके बाद मालिनी ने बताया कि सलमान की एंट्री के साथ नाइट क्लब का पूरा माहौल ही बदल गया था। लाइट धीमी होते ही वहां मौजूद सभी लोग फिर से पार्टी मूड में आ गए थे। ब्लॉगर ने बताया, 'सबके क्रेडिट कार्ड वापस ले लो, सबके बिल मैं दे रहा हूं और फिर उन्होंने लोगों को शैम्पेन की बोतलें बांटनी शुरू की।' मालिनी ने बताया कि उस समय स्मार्टफोन नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने पास मौजूद एक बेसिक कैमरे से उस पल को कैद किया। हमारे पास उनकी कुछ तस्वीरें हैं। उन्होंने सभी को शैम्पेन की बोतल भी बांटी।
इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान की इस फिल्म के रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जो 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन