Love and War Fame Ranbir Kapoor Reveals the Reason Why His Movies Get Delayed लाइव स्ट्रीम में इस बात पर ट्रोल हो गए रणबीर कपूर, फैंस को दिया जवाब- यार यह तो बस मेरी..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

लाइव स्ट्रीम में इस बात पर ट्रोल हो गए रणबीर कपूर, फैंस को दिया जवाब- यार यह तो बस मेरी...

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की पिछले कुछ वक्त से हर फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो जाती है, लेकिन वो अपने फैंस को काफी इंतजार करवाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस बारे में उनका क्या कहना है।

Sun, 15 Feb 2026 07:09 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
लाइव स्ट्रीम में इस बात पर ट्रोल हो गए रणबीर कपूर, फैंस को दिया जवाब- यार यह तो बस मेरी...

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। साल 2023 में 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद रणबीर अब बड़े पर्दे पर नया धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार सुर्खियों में है, लेकिन फैंस की रणबीर कपूर से कुछ शिकायतें भी रहती हैं जिनका जवाब एक्टर ने अपने हालिया लाइव स्ट्रीम में दिया। रणबीर अपने ब्रांड के लिए एक इंस्टा लाइव सेशन में आए थे, जहां एक फैन ने उनकी फिल्मों के बीच लंबे गैप को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, 'एक सुपरस्टार है जो फिल्मों में 'मिलते हैं' बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है।'

क्यों सालों इंतजार करवाते हैं रणबीर?

यह कमेंट रणबीर कपूर के उस फेमस डायलॉग पर आधारित था जो वो अक्सर अवॉर्ड फंक्शन्स में बोलते हैं। रणबीर ने इस मजेदार कमेंट को इग्नोर करने के बजाय मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'यार यह तो बस मेरी बदकिस्मती है। आमतौर पर लोग 4-6 महीनों में फिल्में खत्म कर लेते हैं, लेकिन मेरी फिल्मों को पूरा होने में बहुत समय लग जाता है।' रणबीर ने आगे अपने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पिछले 2-3 सालों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शक सारा इंतजार भूल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शायद अच्छी चीजों के बनने में थोड़ा वक्त लगता है।

जानिए क्यों खास होगा इसका म्यूजिक

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस साल 2 बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म है नितेश तिवारी की 'रामायण', जिसमें वह भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, जबकि यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसकी शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का म्यूजिक द लीजेंड एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट इसी साल दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

रणबीर की दूसरी अपकमिंग फिल्म

इसके अलावा रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी दिखाई देंगे। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी 1960 के दशक के बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म में रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। भंसाली के साथ रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत 'सांवरिया' से की थी और अब लंबे समय बाद दोनों फिर साथ काम कर रहे हैं।

एक्साइटिंग रहेगा आने वाला वक्त

रणबीर के पास इन 2 बड़ी फिल्मों के अलावा संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल पार्क' भी है, यह फिल्म रणबीर कपूर की ब्रूटल एक्शन से लबरेज 'एनिमल' का सीक्वल होगी। पिछले साल उन्होंने आर्यन खान की फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक छोटा सा कैमियो भी किया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो रणबीर के चाहने वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही एक्साइटिंग होने वाला है। रणबीर की मेहनत और इन बड़े प्रोजेक्ट्स को देखते हुए यह साफ है कि वह बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादियों में क्यों नहीं नाचते हैं रणबीर? कहा था- जहां लोग शराब का गिलास लिए…
ये भी पढ़ें:'एनिमल पार्क' या 'लव एंड वॉर' की तैयारी? रणबीर कपूर के नए लुक ने बढ़ाई जिज्ञासा
ये भी पढ़ें:हनुमान का रोल करने को लेकर नर्वस हैं सनी देओल, रणबीर की तारीफ में कही यह बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।